Dharmendra Health Update: घर लौटे हीमैन, अस्पताल से मिली धर्मेंद्र को छुट्टी, परिवार ने लिया ये फैसला

Dharmendra Discharged: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टर ने बताया कि परिवार ने उन्हें घर ले जाने का फैसला किया। बॉलीवुड के हीमैन के घर लौटने से फैंस ने थोड़ी राहत की सांस ली।

Follow : Google News Icon  
A file photo of Dharmendra
A file photo of Dharmendra | Image: Instagram

Dharmendra Health Update: दिग्गज बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार (12 नवंबर) सुबह 'ही-मैन' को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिला। धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर बॉबी देओल उन्हें एंबुलेंस से घर लेकर आए। बताया जा रहा है कि अब घर पर ही ICU बनाकर उनका इलाज डॉक्टर की देखरेख में किया जाएगा।

89 साल के अभिनेता को बीते दिनों सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से ही उनके परिवार के लोग और तमाम चाहने वाले चिंतित थे। फैंस लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे थे।

परिवार ने लिया धर्मेंद्र को घर लाने का फैसला

इस बीच अब अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद धर्मेंद्र घर आ गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें आज सुबह करीब 7.30 बजे छुट्टी दी गई है। डॉक्टर ने बताया कि परिवार ने उन्हें घर ले जाने का फैसला किया।

वहीं, धर्मेंद्र को डिस्चार्ज मिलने पर एक फैमिली का आधिकारिक बयान भी सामने आया है। बयान में कहा गया, "धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो घर पर ही आराम और उपचार जारी रखेंगे। हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे आगे कोई भी अटकलबाजी न लगाएं और इस दौरान उनकी और उनके परिवार की निजता का सम्मान करें। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभारी हैं। प्लीज उनका सम्मान करें क्योंकि वे आपसे प्यार करते हैं।"

Advertisement

एंबुलेंस से धर्मेंद्र को घर लाते दिखे बॉबी देओल

इस बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बॉबी देओल को धर्मेंद्र को एंबुलेंस में घर ले जाते हुए देखा गया। बॉबी एंबुलेंस के पीछे-पीछे अपनी कार में पहुंचे। उनके घर लौटने देख फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वो अब उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Govinda Hospitalised: अचानक बेहोश हो गए गोविंदा, जुहू के अस्पताल में कराया गया भर्ती, ये है वजह 

Advertisement
Published By :
Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड