Border 2 में ‘मुस्कुराते’ वरुण धवन बने ट्रोलिंग का शिकार, तो गुस्साए सुनील शेट्टी बोले- जब फौजी को चिट्ठी आती है…

Suniel Shetty on Varun Dhawan Trolling: 'बॉर्डर 2' की रिलीज में कुछ ही दिन बचे हैं। वरुण धवन को लोग बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं जिसके बाद सुनील शेट्टी ने उनका बचाव किया है।

Follow : Google News Icon  
Suniel Shetty on Varun Dhawan Trolling
Suniel Shetty on Varun Dhawan Trolling | Image: instagram

Suniel Shetty on Varun Dhawan Trolling: ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज में कुछ ही दिन बचे हैं और टीम पूरे जोश के साथ प्रमोशन में जुटी हुई है। जहां फिल्म के हर एक गाने और ट्रेलर को धमाकेदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, वही इसके लीड एक्टर वरुण धवन एक सीन को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

दरअसल, ‘बॉर्डर 2’ का गाना 'घर कब आओगे' कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ जिसे सुन दर्शकों की आंखें नम हो गईं। हालांकि, उस गाने में वरुण धवन के एक्सप्रेशन लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आए। खासतौर पर जब एक्टर इस सैड सॉन्ग में मुस्कुराते नजर आए तो लोगों ने उनकी खिंचाई शुरू कर दी जिसपर अब सुनील शेट्टी आगबबूला हो गए हैं। 

वरुण धवन की ट्रोलिंग पर बरसे सुनील शेट्टी 

जहां वरुण ने इन ट्रोल्स को इतनी गंभीरता से नहीं लिया, वहीं ‘बॉर्डर’ का हिस्सा रह चुके सुनील शेट्टी ने उनका बचाव किया है। अन्ना ने कहा- "अभी लोग वरुण को बॉर्डर के लिए ट्रोल कर रहे हैं। वो एक आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहा है। आप किसकी ट्रोलिंग कर रहे हैं? आप क्या जानते हैं कि डायरेक्टर और कोरियोग्राफर ने क्या कहा होगा वरुण को और क्या चिट्ठी होगी उसके किरदार की”। 

सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि हो सकता है कि "वो चिट्ठी फौजी की मां की हो कि मैं ये करने लग गई हूं। चिट्ठी पढ़कर लोग खुश भी होते हैं। जब महीनों बाद एक फौजी को चिट्ठी आती है तो वह खुश भी होता है कि पिताजी की बीमारी अब नहीं रही, पिताजी अब ठीक हो गए हैं। ऐसा हो रहा है… दिवाली में ऐसा हुआ। तो लोग ऐसा क्यों सोच रहे हैं कि वरुण को हंसना नहीं चाहिए। ये है टॉक्सिक कल्चर। ये सोशल मीडिया का वह हिस्सा है जो टॉक्सिक है और आपको इससे दूर रहने की जरूरत है"।

Advertisement

कब रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’?

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में दिखाया जाएगा। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदार निभा रहे हैं जो 23 जनवरी को रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ेंः ‘BSF का मजाक…’; Border 2 की टीम पर क्यों बरस पड़े कांग्रेस सांसद? सनी देओल-वरुण धवन के इस वीडियो पर विवाद

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड