‘फ्राइडे को पता चल जाएगा….’; ट्रोलिंग पर वरुण धवन ने तोड़ी चुप्पी, Border 2 की रिलीज से पहले दिया करारा जवाब
Varun Dhawan on Trolling: वरुण धवन की ‘बॉर्डर 2’ जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में वो मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Varun Dhawan on Trolling: वरुण धवन की ‘बॉर्डर 2’ जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म में वो मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं। उन्हें फिल्म में उनकी एक्टिंग के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। खासतौर पर जब वो उदास करने वाले गाने 'घर कब आओगे' में चिट्ठी पढ़कर मुस्कुराते हुए नजर आते हैं।
अब वरुण ने आखिरकार अपनी सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि वो शोर पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस रखते हैं। उन्हें फिल्म ‘बॉर्डर 2’ पर काफी भरोसा है जो इसी फ्राइडे यानि 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
ट्रोलिंग पर वरुण धवन का बड़ा बयान
फिल्म से जुड़े हालिया इवेंट में वरुण धवन से ‘बॉर्डर 2’ में उनकी कास्टिंग को लेकर मिल रही आलोचनाओं पर सवाल किया गया था। जवाब में एक्टर ने कहा- “मेरा मानना है कि शोर को नजरअंदाज करके केवल अपने काम को बोलने देना चाहिए। ये सब चीजें तो चलती रहती हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इसके लिए काम नहीं करता हूं। मैं जिस चीज के लिए काम करता हूं, वो इस फ्राइडे को पता चलेगा।”
उन्होंने आगे कहा- "मुझे फिल्म पर भरोसा है। एक अच्छी फिल्म बनाना बहुत जरूरी है। जाहिर है, मुझे कमाई और इन सब बातों से कोई मतलब नहीं है। लेकिन मेरा ऐसा मानना है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है। यही सबसे जरूरी है।"
Advertisement
‘बॉर्डर 2’ के बारे में जानिए
अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में दिखाया जाएगा। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम किरदार निभा रहे हैं जो 23 जनवरी को रिलीज होगी। एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें फिल्म धड़ाधड़ टिकट बेच रही है। इसके बॉक्स ऑफिस पर 30-40 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग करने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ेंः Border 2 में ‘मुस्कुराते’ वरुण धवन बने ट्रोलिंग का शिकार, तो गुस्साए सुनील शेट्टी बोले- जब फौजी को चिट्ठी आती है…