अपडेटेड 27 January 2026 at 09:35 IST
VIDEO: मिलिए-जुलिए, लेकिन लटकिए मत... वरुण धवन ने मुबंई मेट्रो में ऐसा क्या किया गुस्सा गया MMMOCL, बोला- जेल जाना पड़ जाएगा
Varun Dhawan Viral Video: वरुण धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई की मेट्रो में पुल अप करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब इस वीडियो पर MMMOCL का रिएक्शन आ गया है। आइए जानते हैं किया लिखा है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Varun Dhawan Viral Video: बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसी बीच फिल्म के लीड एक्टर वरुण धवन एक अलग वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, मुंबई मेट्रो में पुल अप करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी MMMOCL ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वरुण धवन वीडियो
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को वरुण धवन मुंबई के भारी ट्रैफिक से बचने के लिए मेट्रो से सफर किया था। इसी दौरान उन्होंने मेट्रो कोच के अंदर लगे मेटल बार पर पुल अप करते हुए एक वीडियो रिकॉर्ड किया। इस वीडियो को खुद वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और फॉलोअर्स से पूछा कि वह अंदाजा लगाएं कि वह किस सिनेमाघर जा रहे हैं। उनके द्वारा स्टोरी पोस्ट करने के कुछ ही समय बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में एक्टर मेट्रो के अंदर पुल अप करते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं हैं। जहां कुछ फैंस ने उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने इसे पब्लिक सेफ्टी से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं।
MMMOCL का आया रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड ने इसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते हुए रिएक्शन दिया है। MMMOCL ने कहा कि इस वीडियो के साथ एक डिस्क्लेमर होना चाहिए था, जैसा कि एक्शन फिल्मों में होता है। साथ ही उन्होंने यात्रियों को सलाह दी कि मेट्रो के ग्रैब हैंडल झूलने या एक्सरसाइज करने के लिए नहीं होते। इसके साथ ही MMMOCL ने अपने बयान में मेट्रो रेलवे ऑपरेशन और मेंटेनेंस एक्ट 2002 का हवाला देते हुए बताया कि इस तरह के एक्शन न्यूसेंस फैलाने और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के कैटागरी में। अपराध की गंभीरता के आधार पर इसमें जुर्माना और जेल तक की सजा हो सकती है। लास्ट में मजाकिया अंदाज में लिखा है कि घूमिए जरूर, लेकिन मेट्रो में लटकिए मत और जिम्मेदारी से यात्रा करें।
बॉर्डर 2 की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत
गौरतलब है कि बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म का हिस्सा हैं। अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 1997 की सुपरहिट वॉर ड्रामा बॉर्डर का सीक्वल है, जो 1971 के भारत पाकिस्तान वॉर पर आधारित है।
Advertisement
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 27 January 2026 at 09:35 IST