Varun Dhawan: मुंबई मेट्रो नियम तोड़ने से वरुण धवन पर लगे जुर्माने की खबरें निकलीं गलत, टीम ने बताया पूरी सच्चाई

Varun Dhawan: बीते दिन एक्टर वरुण धवन का मुंबई मेट्रो से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद बताया जा रहा था कि उनपर जुर्माना लगाया गया है। अब एक्टर की टीम ने पूरी सच्चाई बताई है।

Follow : Google News Icon  
Varun Dhawan
Varun Dhawan | Image: X

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को लेकर मुंबई मेट्रो से वायरल हुए वीडियो और उसके बाद फैल रही खबरों पर स्थिति साफ हो गई है। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि एक्टर ने मेट्रो के नियमों का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया। अब इन खबरों पर एक्टर की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर पूरी सच्चाई सामने ला दी है।

नहीं लगाया गया कोई फाइन

वरुण धवन की टीम ने साफ किया है कि मुंबई मेट्रो की ओर से एक्टर पर किसी भी तरह का कोई फाइन या पेनाल्टी नहीं लगाई गई है। टीम के मुताबिक, पहले जारी की गई कुछ रिपोर्ट्स और पोस्ट गलतफहमी पर आधारित थीं, जिन्हें बाद में अधिकारियों ने खुद अब हटा लिया है। सोशल मीडिया पर वरुण धवन को लेकर इस बात की चर्चा तेज चल रही थी कि एक्टर ने मुंबई मेट्रो स्टेशन पर नियमों का उल्लंघन किया है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि फोटोशूट या किसी अन्य गतिविधि के दौरान नियम टूटने की वजह से एक्टर पर जुर्माना लगाया गया। हालांकि, अब इन सभी दावों को गलत बताया गया है।

टीम ने जारी किया ऑफिशियल बयान

एक्टर की टीम ने अपने बयान में कहा कि वरुण धवन और मुंबई मेट्रो से जुड़ी हाल की खबरों को लेकर फैल रहीं अफवाहों को क्लियर करना साफ था। टीम ने बताया कि अधिकारियों द्वारा किया गया पुराना पोस्ट हटा लिया गया है और इस मामले में किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। साथ ही अधिकारियों के सहयोग के लिए उनका आभार भी जताया गया है।

बनाए गए नियमों का सम्मान करते हैं वरुण धवन

टीम के मुताबिक, वरुण धवन हमेशा शहर के नियमों और मुंबई मेट्रो विभाग की मेहनत का सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस मामले में कोई विवाद या पेंडिंग इश्यू नहीं है और मीडिया को सही जानकारी शेयर करने के लिए धन्यवाद दिया गया है।

Advertisement

फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आए एक्टर

फिलहाल वरुण धवन अपनी हालिया रिलीज फिल्म बॉर्डर 2 के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है।

यह भी पढ़ें: प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद क्या करेंगे अरिजीत सिंह? आगे का प्लान

Advertisement
Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड