Arijit Singh Retirement: प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद क्या करेंगे अरिजीत सिंह? खुद बताया आगे का प्लान
Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से सन्यास ले लिया है। अब उन्होंने आगे के प्लान के बारे में भी बताया है कि वह क्या करने वाले हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के संन्यास के ऐलान ने उनके फैंस को चौंका दिया है। एक के बाद एक सुपरहिट गाने देने वाले सिंगर के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत सिंह आगे क्या करने वाले हैं और उनके फ्यूचर का प्लान क्या है।
रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह ने अपने प्राइवेट एक्स अकाउंट के जरिए फैंस के कई सवालों के जवाब दिए हैं। सिंगर ने साफ किया है कि फिलहाल वह अपने पहले से किए गए कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे। हालांकि, इस दौरान वह कोई भी नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रहे हैं। उनके मुताबिक यह फैसला उन्होंने सोच-समझकर लिया है।
खुद को बेहतर बनाने की तैयारी में जुटेंगे सिंगर
कमिटमेंट्स पूरे करने के बाद अरिजीत सिंह कुछ नया सीखने पर फोकस करेंगे। उन्होंने बताया कि वह अच्छे म्यूजिक के शौकीन हैं और भविष्य में खुद को एक छोटे कलाकार की तरह देखते हैं। अरिजीत का कहना है कि वह अपने दम पर काम करना चाहते हैं और म्यूजिक की गहराइयों को और बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं।
म्यूजिक से दूरी नहीं बनाएंगे अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह ने यह भी साफ कर दिया है कि वह भले ही प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे, लेकिन म्यूजिक बनाना कभी बंद नहीं करेंगे। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि म्यूजिक उनके जीवन का अहम हिस्सा है और उससे उनका जुड़ाव हमेशा बना रहेगा। यानी गाने भले न गाएं, लेकिन म्यूजिक की दुनिया से वह अलग नहीं होंगे।
Advertisement
क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला
अरिजीत सिंह ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि वह लंबे समय से इस फैसले को लेने के बारे में सोच रहे थे। काफी वक्त के बाद उन्होंने इसे अमल में लाने की हिम्मत जुटा पाई। सिंगर ने कहा कि वह जल्दी बोर हो जाते हैं और एक ही तरह के गाने अलग-अलग अरेंजमेंट्स में परफॉर्म करना उनके लिए मुश्किल हो गया था। बता दें कि फिलहाल अरिजीत सिंह के हाल ही में रिलीज गाने ‘घर कब आओगे’ और ‘मातृभूमि’ को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। दोनों ही गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और उनकी आवाज का जादू अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।