दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन, पिता ने डायरेक्ट की फिल्म… ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के फर्स्ट लुक का क्यों बन रहा मजाक?
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है जिसे बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 4 min read

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: डेविड धवन एक बार फिर कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसमें उनके बेटे वरुण धवन नजर आएंगे। फिल्म का नाम है ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जिसका पहला लुक आज जारी किया गया। जैसा कि मेकर्स ने वादा किया था, फिल्म में डबल ट्रबल लव स्टोरी दिखाई जाएगी जिसमें वरुण धवन को पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर के बीच फंसे देखा जा सकता है।
फैंस इस फिल्म को लेकर खासा उत्साहित थे क्योंकि लंबे समय बाद ऐसी रोमांटिक कॉमेडी मूवी जो आ रही थी जिसके लिए बॉलीवुड पॉपुलर है। हालांकि, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकामयाब रहा।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक हुआ ट्रोल
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के टीजर को सबसे ज्यादा AI के इस्तेमाल की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। जी हां, जहां दुनियाभर के बड़े स्टूडियो खुलकर नई टेक्नोलॉजी का फायदा उठा रहे हैं, वहीं भारत में अभी भी इसे इतना स्वीकार नहीं किया गया है। यही कारण है कि जब डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक सामने आया तो सोशल मीडिया पर इसे बुरी तरह ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
इस 1 मिनट 2 सेकंड की क्लिप की शुरुआत दो बेबीज से होती है जो एक-दूसरे के माता-पिता के बारे में सवाल कर रहे हैं। तभी बातचीत के दौरान पता चलता है कि उनके पिता एक ही हैं लेकिन मां अलग-अलग हैं। ये बेबीज AI द्वारा बनाए गए लगते हैं जिसे देख नेटिजंस ने आलोचना करना शुरू कर दिया है।
Advertisement
एक यूजर ने लिखा- ‘ये AI बेबी को यूज करने की क्या जरूरत थी। ये देखने में कितना क्रिंज और अजीब लग रहा है’। तो दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘इस तरह की बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में AI का इस्तेमाल करना ठीक नहीं लग रहा है’। एक ने ये भी लिख दिया कि ‘ये AI क्रिंजफेस्ट को लगाने की जगह असली बेबी से शूट क्यों नहीं करवाया’।
कब रिलीज होगी ‘है जवानी तो इश्क होना है’?
अभी तक डेविड धवन, वरुण धवन या फिल्म के किसी भी अन्य कलाकार ने इस आलोचना पर रिएक्शन नहीं दिया है। फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' इसी साल 22 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बहुत से फैंस मेकर्स को सपोर्ट भी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ये तो केवल फर्स्ट लुक था, टीजर और ट्रेलर तो अभी बाकी है।
Advertisement
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का शीर्षक डेविड धवन की 1999 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बीवी नंबर 1' के एक हिट गाने से प्रेरित है, जिसमें सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन ने अभिनय किया था।