Valentine Day Special: वैलेंटाइन डे पर बॉलीवुड की 5 बेहतरीन रोमांटिक फिल्में, जिन्हें देखकर उमड़ जाएगा प्यार
Valentine Day Special 2026: वैलेंटाइन डे 2026 को खास बनाने के लिए देखें बॉलीवुड के ये 5 बेहतरीन रोमांटिक फिल्मे। इन फिल्मों को देखकर उमड़ जाएगा प्यार। आइए आपको बताते हैं इन रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Valentine Day Special 2026: हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर प्यार करने वाले लोग इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। गुलाब, गिफ्ट और डिनर डेट के साथ अगर इस दिन को और यादगार बनाना है, तो एक रोमांटिक मूवी नाइट से बेहत कुछ नहीं हो सकता है। हिंदी सिनेमा ने समय-समय पर प्यार के अलग-अलग रंगों को बड़े पर्दे पर खूबसूरती से पेश किया है। इस वैलेंटाइन डे अगर आप अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ एक यादगार शाम बिताना चाहते हैं, तो इन फिल्मों के साथ एक खास मूवी नाइट प्लान कर सकते हैं।
कुछ-कुछ होता है
फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में राहुल, अंजलि और टीना के रिश्तों की कहानी है। यह फिल्म बताती है कि दोस्ती और प्यार के बीच की दूरी कितनी नाजुक होती है। कॉलेज कैंपस की मस्ती से लेकर इमोशनल क्लाइमैक्स तक, यह फिल्म हर पीढ़ी के दर्शकों को पसंद आती है। इस फिल्म को वैलेंटाइन डे पर देखना एक परंपरा सा बन गया है, तो आप भी अपनी वॉचलिस्ट में 'कुछ-कुछ होता है' को शामिल कर सकते हैं।
जब वी मेट
फिल्म 'जब वी मेट' में गीत और आदित्य की अनोखी लव स्टोरी ने दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ काफी इमोशनल भी किया है। इस फिल्म से मैसेज मिलता है कि जब इंसान खुद से प्यार करना और खुद को अपनाना सीख लेता है, तभी लाइफ में सच्चे प्यार की शुरुआत होती है। हल्के-फुल्के अंदाज में गहरी बात कहने वाली यह फिल्म रोमांटिक मूड के लिए परफेक्ट है।
ये जवानी है दीवानी
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की 'ये जवानी है दीवानी' दोस्ती, एक्सपेक्टेशन और रोमांस सभी को बारे में है। इस फिल्म में आपको मिक्स इमोशंस दिखाए गए हैं, जो यूथ जनरेशन के लिए एक बेहतरीन वॉच है।
Advertisement
आशिकी 2
फिल्म 'आशिकी 2' बताती है कि सच्चा प्यार सिर्फ खुशी नहीं, बल्कि स्ट्रगल और गिवअप भी होता है। इसके गाने, खासकर तुम ही हो, आज भी वैलेंटाइन प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा हैं। इमोशनल लव स्टोरी पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म खास है।
वीर-जारा
भारत और पाकिस्तान पर आधारित यह फिल्म सच्चे प्यार की ताकत को दर्शाती है। वीर और जारा की जुदाई और इंतजार की कहानी आज भी दिल को छू जाती है। यह फिल्म दिखाती है कि मोहब्बत किसी सीमा या सरहद की मोहताज नहीं होती है।