Vada Pav Girl: 'कॉम्प्रोमाइज करोगी, तभी आगे बढ़ोगी', चंद्रिका दीक्षित का दावा- एक रात गुजारने के लिए बिजनेसमैन ने दिया 50 लाख का ऑफर

चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के ऑफर मिल चुके हैं। उनसे कहा गया कि करियर में आगे बढ़ने के लिए ऐसा करना पड़ता है।

Follow : Google News Icon  
Chandrika Dixit
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित | Image: Instagram

Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है। पति युगम गेरा संग उनके रिश्ते में दरार पड़ चुकी है। आलम ये है कि वो पति से काफी समय से अलग रह रही हैं। चंद्रिका का दावा है कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। इस बीच उन्होंने एक और हैरतअंगेज खुलासा कर दिया है।

चंद्रिका दीक्षित ने बताया कि उन्हें कॉम्प्रोमाइज करने के ऑफर मिल चुके हैं। इसके लिए उन्हें मोटी रकम की पेशकश भी की गई थी।

आगे बढ़ना है तो कॉम्प्रोमाइज करना होगा- चंद्रिका

हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित से जब पूछा गया कि उन्हें एक रात सोने के लिए 50 लाख ऑफर हुए थे? इसके जवाब में उन्होंने हामी भरी। उन्होंने कहा, 'मैंने बकायदा मेल चेक करवाया था। ये अच्छा खासा बिजनेसमैन था। आपको मेल का स्क्रीनशॉट भी दे दूंगी। रिजॉर्ट दे रहा था। उसने कहा था कि कंडीशन और सिचुएशन आपकी, जगह मेरी। चंद्रिका मैं आपको 50 लाख ऑफर कर रहा हूं, बाकी आप बताइए।

Uploaded image

चंद्रिका को मिले गंदे E-Mail

चंद्रिका ने बताया कि उन्हें ये ऑफर प्रोफेशनली इमेल के जरिये आया था। वहीं मिस्ट्री मैन यानी सेफी ने बताया कि चंद्रिका को कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स भी कॉल करके कंप्रोमाइज करने का ऑफर दे चुके हैं। कोई उन्हें दुबई भी बुला रहा था। इतना ही नहीं, 'वड़ा पाव गर्ल' ने यह भी दावा किया कि ऑफर्स देने वालों ने उन्हें राय दी कि अगर आगे बढ़ना है तो कॉम्प्रोमाइज तो करना पड़ेगा। नहीं तो करियर में आगे नहीं बढ़ सकेंगी।

Advertisement

चंद्रिका ने पति पर लगाया आरोप

बता दें कि चंद्रिका दीक्षित ने पति को लेकर दावा किया है कि उनका दो महिलाओं के साथ अफेयर चल रहा है। इस बारे में खुद उनके पति ने बताया था। उन्होंने कहा कि उसने मुझे कहा था, 'हां, मैं दो-दो औरतों के साथ अय्याशी कर रहा हूं। तू मुझे छोड़ दे। छोड़ती क्यों नहीं है? मैं तुझसे अलग होना चाहता हूं, तो मैंने छोड़ दिया।' इस दौरान वो भावुक भी हो गई।

Uploaded image

उन्होंने आगे कहा कि वो मेरा प्यार है। मैं ये नहीं कहूंगी कि वो प्यार था। मैं उसकी जिंदगी की सबसे पहली लड़की थी, जिसने उसका हाथ थामा था। जो उसकी बाइक के पीछे बैठती थी। जिससे वो अपनी एक-एक बात शेयर करता था। लेकिन अब अचानक वो किसी और के साथ अपनी चीजें शेयर करने लगा है। मेरे बारे में उन लड़कियों से बात करता है कि किस कंडीशन में शादी हुई। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Chiraiya: 'चिरैया' के सुहागरात वाले सीन में कांपने लगे थे एक्टर, फूट-फूटकर रोए; बीच में रोकनी पड़ी थी शूटिंग

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड