Chiraiya: 'चिरैया' के सुहागरात वाले सीन में कांपने लगे थे एक्टर, फूट-फूटकर रोए; बीच में रोकनी पड़ी थी शूटिंग
वेब सीरीज 'चिरैया' में 'अरुण' के रोल में सिद्धार्थ शॉ ने पत्नी के साथ जिस तरह की क्रूरता और जबरदस्ती दिखाई, उनकी शानदार लेकिन डरावनी एक्टिंग ने दर्शकों के मन में उनके प्रति नफरत पैदा कर दी है। हालांकि, शूटिंग के दौरान वो फूट-फूटकर रोने और कांपने लगे थे।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Chiraiya: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों वेब सीरीज 'चिरैया' का बोलबाला है। इस सीरीज का टाइटल जितना छोटा, कहानी का आधार भी उतना ही बड़ा और डरावना है। इसकी कहानी मैरिटल रेप, पितृसत्ता और महिलाओं की सहमति जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। सीरीज में दिखाए गए सुहागरात वाले सीन को देखकर तो हर दर्शक का दिल दहल गया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सीन को फिल्माए जाने के दौरान खुद एक्टर भी कांपने लगे थे। वो इतना सहम गए थे कि शूट को कुछ देर के लिए रोकना तक पड़ गया था।
जान लें कि सीरीज में 'अरुण' के रोल में सिद्धार्थ शॉ ने पत्नी के साथ जिस तरह की क्रूरता और जबरदस्ती दिखाई, उनकी शानदार लेकिन डरावनी एक्टिंग ने दर्शकों के मन में उनके प्रति नफरत पैदा कर दी है। इसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। हालांकि, पर्दे पर जिस हिंसक किरदार के लिए उन्हें नफरत मिल रही है, असल में बात उसके बिल्कुल उलट है।
सुहागरात सीन की शूटिंग के दौरान रोए एक्टर
जी हां, इस बात का खुलासा 'चिरैया' में सिद्धार्थ की को-स्टार प्रसन्ना बिष्ट ने किया है। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया, 'जब हमने सुहागरात वाले सीन का पहला शॉट किया, तो सिद्धार्थ बुरी तरह रोने लगे थे। इस दौरान वह कांप भी रहे थे। हमें थोड़ी देर के लिए शूट रोकना पड़ा था, ताकि वह बेहतर महसूस करें और फिर ही हम आगे बढ़ें।'
शूटिंग के दौरान क्यों लगे थे कांपने?
उस सीन को फिल्माए जाने के दौरान आखिर आपके मन में क्या चल रहा था? इसके जवाब में सिद्धार्थ ने कहा, 'मुझे सचमुच नहीं मालूम कि उस पल मुझे क्या हुआ था। काश मुझे पता होता। हम इस सीन को लेकर प्रैक्टिस कर चुके थे। ये सबकुछ असल में नहीं हो रहा था। लेकिन, फिर भी उस प्वाइंट पर मैं खुद पर काबू नहीं रख पाया। एक इंसान के तौर पर ये बहुत भयावह था।'
Advertisement
इसके बाद सिद्धार्थ ने आगे बताया कि उन्होंने बाद में जब ये सीरीज देखी, तब भी उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।
सीरीज का सबसे विवादास्पद सीन
बता दें कि सीरीज का रूप कंपा देने वाला सीन वो था, जिसमें अरुण (सिद्धार्थ) शादी की पहली रात यानी सुहागरात के दौरान पत्नी पूजा (प्रसन्ना) के साथ उसकी मर्जी के बगैर उससे शारीरिक संबंध बनाता है। ऐसा एक दफा नहीं, बल्कि बार-बार हुआ।
Advertisement
कहां देख सकते हैं 'चिरैया'?
'चिरैया' 20 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसमें दिव्या दत्ता, प्रसन्ना बिष्ट, सिद्धार्थ शॉ और संजय मिश्रा के अलावा टीनू आनंद, फैजल राशिद और सरिता जोशी जैसे स्टार्स भी हैं।