अपडेटेड 9 July 2024 at 09:47 IST
Usha Uthup Husband Died: सिंगर उषा उत्थुप के पति का निधन, टीवी देखते वक्त आया हार्ट अटैक
Usha Uthup Husband Died: गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
- मनोरंजन समाचार
- 1 min read

सिंगर उषा उत्थुप के पति का निधन | Image:
Anjali Uthup/Instagram
Usha Uthup Husband Died: गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप का सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी।
परिवार ने बताया कि जानी ने अपने घर पर टीवी देखते समय बेचैनी की शिकायत की। परिजनों ने बताया कि उन्हें (जानी को) पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से जानी का निधन हो गया।
परिवार के अनुसार, मंगलवार को जानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 9 July 2024 at 09:46 IST