Theatrical Release Film: इस हफ्ते होगा फिल्मों का महाक्लैश, ‘दृश्यम 3’ से लेकर ‘चांद मेरा दिल’ तक 5 बड़ी फिल्में रिलीज होने को तैयार
Theatrical Release Film: इस वीकेंड थिएटर में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाला है। ‘चांद मेरा दिल’ से ‘दृश्यम 3’ तक पांच बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं लिस्ट में कौन- कौन से नाम शामिल हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Theatrical Release Film: मई का यह हफ्ता फिल्म प्रेमियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। सिनेमाघरों में इस बार रोमांस, सस्पेंस, थ्रिलर और एक्शन से भरपूर कई बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ से लेकर मलयालम सिनेमा की चर्चित फिल्म ‘दृश्यम 3’ तक, कई ऐसी फिल्में हैं जिनका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
‘दृश्यम 3’ को लेकर जबरदस्त क्रेज
दृश्यम 3 एक बार फिर दर्शकों को सस्पेंस और थ्रिल की दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है। मोहनलाल स्टारर इस फिल्म के पहले दोनों पार्ट बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए थे और अब तीसरे पार्ट को लेकर भी फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट हो सकता है। फिल्म 21 मई को तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी और इसमें पुराने किरदारों की वापसी देखने को मिलेगी।
‘चांद मेरा दिल’ में दिखेगी नई रोमांटिक जोड़ी
चांद मेरा दिल को लेकर भी दर्शकों के बीच अच्छा खास तरीके का बज बना हुआ है। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य की फ्रेश जोड़ी नजर आने वाली है। फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हॉलीवुड फैंस के लिए खास होगी ‘द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू’
द मैंडलोरियन एंड ग्रोगू हॉलीवुड और स्टार वॉर्स यूनिवर्स पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खास फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म में डिन जारिन और ग्रोगू की नई कहानी दिखाई जाएगी।भारत में यह फिल्म 22 मई को रिलीज होने जा रही है और इसे लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
Advertisement
11 साल बाद लौट रही है ‘देऊल बंद 2’
मराठी फिल्म देऊल बंद 2 भी इस हफ्ते थिएटर्स में दस्तक देने जा रही है। फिल्म का निर्देशन प्रवीण तारदे ने किया है। इसका पहला पार्ट साल 2015 में रिलीज हुआ था और अब करीब 11 साल बाद इसका सीक्वल रिलीज होने जा रहा है। यह फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रोमांटिक थ्रिलर होगी ‘अगली स्टोरी’
निर्देशक एल. प्रणव स्वरूप की फिल्म अगली स्टोरी 22 मई को रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रिश्तों के पीछे छिपे कई राज सामने आते नजर आएंगे। फिल्म में नंदु विजय कृष्णा, अविका गौर और रवि तेजा महादस्यम लीड रोल में दिखाई देंगे।