Kritika Kamra: ‘मटका किंग’ की सफलता के बाद कृतिका कामरा की लगी लॉटरी, इस बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू
Kritika Kamra: कृतिका कामरा ने ‘मटका किंग’ में अपनी धांसू एक्टिंग से आग लगा दी है। अब उनके हाथों नया बड़ा प्रोजेक्ट लगा लगा है। आइए जानते हैं इस बारे में और जानकारी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Kritika Kamra: वेब सीरीज ‘मटका किंग’ की सफलता के बाद एक्ट्रेस कृतिका कामरा के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। एक्ट्रेस अब निर्देशक पुषाण मुखर्जी की नई फिल्म में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म का वर्किंग टाइटल ‘डम्बेल’ बताया जा रहा है और इसकी शूटिंग जून से शुरू होने वाली है।
कृतिका कामरा के करियर की बड़ी फिल्म
‘मटका किंग’ में अपने शानदार अभिनय से तारीफें बटोरने वाली कृतिका कामरा अब एक नए और अलग किरदार में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक पुषाण मुखर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘डम्बेल’ में कृतिका का रोल काफी इमोशनल और फिजिकली चैलेंजिंग होगा। कहा जा रहा है कि यह फिल्म उनके करियर की सबसे अलग फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।
नए किरदार के लिए शुरू की तैयारी
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कृतिका ने शूटिंग शुरू होने से पहले ही अपने किरदार की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उन्हें फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई और यही वजह है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए तुरंत हामी भर दी। कृतिका अपने हर किरदार में कुछ नया करने के लिए जानी जाती हैं और इस बार भी वह खुद को एक अलग अंदाज में पेश करने की तैयारी में जुटी हैं।
‘मटका किंग’ से मिली नई पहचान
हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज मटका किंग को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। 17 अप्रैल को स्ट्रीम हुई इस सीरीज में कृतिका कामरा के साथ विजय वर्मा, साई तम्हाणकर, जेमी लीवर और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार नजर आए थे। सीरीज की कहानी और कलाकारों की एक्टिंग को फैंस और सेलेब्स दोनों ने खूब सराहा था।