The Kerala Story 2: फिल्म पर नहीं चली सेंसर बोर्ड की कैंची, मेकर्स ने झूठी खबरों की निकाली हवा
The Kerala Story 2 Censor Board: ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर चल रही टीजर हटाने की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद अब मेकर्स ने सभी खबरों को महज अफवाह बताया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ का टीजर रिलीज होते ही यह फिल्म विवादों में आ गई है। टीजर में दिखाए गए एक किसिंग सीन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा, जिसके बाद कुछ लोगों ने फिल्म के सर्टिफिकेशन को रद्द करने की मांग की। इस मामले में अदालत में याचिका भी दायर की गई, जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई।
इसके बाद मीडिया में यह खबर फैल गई कि विवाद के चलते फिल्म का टीजर हटा दिया गया है। लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इन खबरों पर साफ-साफ जवाब देते हुए सच्चाई सामने रखी है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला
मेकर्स का आधिकारिक बयान
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन सभी खबरों को झूठा, निराधार और भ्रामक बताया है। मेकर्स ने साफ किया है कि फिल्म का टीजर या ट्रेलर कहीं से भी हटाया नहीं गया है।
बयान में कहा गया,
“हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ के टीजर को हटाए जाने की खबरें पूरी तरह से गलत हैं। मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। किसी भी अदालत ने किसी भी तरह का कंटेंट हटाने का आदेश नहीं दिया है। हमने कोई भी वीडियो डिलीट नहीं किया है। हमारा टीजर और ट्रेलर सभी आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर पहले की तरह उपलब्ध है।”
Advertisement
साथ ही मेकर्स ने मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स से अपील की कि बिना पुष्टि की गई खबरें न फैलाएं, क्योंकि इससे लोगों में बेवजह भ्रम फैलता है।
कैसे शुरू हुआ विवाद?
टीजर में दिखाए गए कुछ सीन, खासकर किसिंग सीन को लेकर आपत्ति जताई गई, जिसके बाद फिल्म के सर्टिफिकेशन पर सवाल उठाए गए। इसके बाद मामला अदालत तक पहुंच गया। इसी बीच यह अफवाह फैल गई कि अदालत के आदेश पर टीज़र हटाया गया है, जिसे अब मेकर्स ने पूरी तरह गलत बताया है।
Advertisement
अभी क्या है स्थिति?
फिलहाल मामला अदालत में है और इस पर कानूनी प्रक्रिया चल रही है। लेकिन मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म के टीज़र या ट्रेलर पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगी है।
‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर चल रही टीजर हटाने की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। मेकर्स ने साफ किया है कि फिल्म से जुड़ा कोई भी कंटेंट नहीं हटाया गया है और दर्शक इसे आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।