अपडेटेड 24 February 2026 at 11:30 IST

Dhurandhar 2: रणवीर की फिल्म में कौन हैं बड़े साहब? 'धुरंधर 2' के गुमनाम विलेन ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, सामने आया ये बड़ा नाम

Dhurandhar 2 Updates: 'धुरंधर' की कामयाबी के बाद इसके पार्ट 2 को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में फिल्म के किरदार 'बड़े साहब' को लेकर फैंस में कई तरह के नाम सुनने में आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
dhurandhar 2 who is bade sahab according to social media emraan Hashmi is playing villain role in aditya dhar film Bollywood
धुरंधर 2 कौन हैं बड़े साहब? | Image: Social Media

Dhurandhar The Revenge Who is Bade Sahab: रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ का जादू अभी पूरी तरह उतरा भी नहीं था कि इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ को लेकर चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है, खासतौर पर इसके रहस्यमयी किरदार ‘बड़े साहब’ के किरदार को लेकर कई तरह के नाम सामने आ रहे हैं। फैंस लगातार जानना चाहते हैं कि आखिर इस गुमनाम और दमदार विलेन का रोल कौन निभाने वाला है।

कौन हैं ‘बड़े साहब’?

‘धुरंधर’ के पहले पार्ट में बड़े साहब का नाम तो सामने आया था, लेकिन उनके चेहरे और पहचान को पूरी तरह से छुपाकर रखा गया था। अब सीक्वल में मेकर्स इस किरदार से पर्दा उठाने वाले हैं। कहानी के मुताबिक, पहली फिल्म के अंत में हमजा यानी रणवीर सिंह रहमान डकैत यानी अक्षय खन्ना को मार देता है। इसके बाद ‘धुरंधर 2’ में हमजा की टक्कर होगी मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल और उनके बॉस बड़े साहब से होगी।

इमरान हाशमी बनेंगे बड़े साहब?

Uploaded image

हाल ही में एक वेबसाइट लेटरबॉक्स्ड पर फिल्म की कास्ट लिस्ट सामने आई, जिसमें इमरान हाशमी का नाम भी शामिल था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर है कि बड़े साहब के किरदार में इमरान हाशमी नजर आ सकते हैं। इस स्क्रीनशॉट के वायरल होते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Uploaded image

रेडिट पर एक यूजर ने लिखा, “ये तो इमरान हाशमी की दुनिया है और हम सब बस इसमें जी रहे हैं।” वहीं दूसरे ने कहा, “पूरी इंडस्ट्री एक तरफ और इमरान भाई दूसरी तरफ।” कुल मिलाकर, फैंस इस कास्टिंग को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
खबरों के अनुसार इमरान हाश्मी दाऊद इब्राहिम नहीं, बल्कि आईएसआई प्रमुख "अहमद शुजा पाशा" का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

Advertisement

हालांकि, मेकर्स या इमरान हाशमी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन चर्चाओं ने फिल्म का क्रेज कई गुना बढ़ा दिया है।

इससे पहले भी सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और सलमान खान का नाम 'बड़े साहब' के किरदार के रूप में सामने आ रहा था, जिसके बाद इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

फिल्म में होंगी नई एंट्री

‘धुरंधर 2’ में कुछ नए चेहरे भी नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी गौतम फिल्म में एक खास कैमियो रोल करती दिखाई देंगी। इसके अलावा राज जुत्शी के भी फिल्म से जुड़ने की खबर है, जो कथित तौर पर एक पाकिस्तानी जनरल का किरदार निभा सकते हैं। संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे दमदार कलाकार पहले से ही फिल्म का हिस्सा हैं।

पहले से ज्यादा बड़ा होगा ‘धुरंधर 2’

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो ‘धुरंधर 2’ को पहले पार्ट से कहीं ज्यादा बड़े स्केल पर बनाया जा रहा है। एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर कहानी के साथ नए किरदार फिल्म को और ज्यादा रोमांचक बनाएंगे। यही वजह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म चर्चा में बनी हुई है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि बड़े साहब का रहस्य कब और कैसे सामने आता है। फिलहाल फैंस बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

यह जरूर पढ़ें: Dhurandhar 2 Vs Toxic: 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' की टक्कर के बावजूद होगा यश को बड़ा फायदा, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 24 February 2026 at 11:26 IST