The Diplomat Day 3: कछुए की चाल से आगे बढ़ रही जॉन अब्राहम की थ्रिलर, फिर भी 2025 की इन 8 फिल्मों को दी शिकस्त
The Diplomat Box Office Collection Day 3: जॉन अब्राहम की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

The Diplomat Box Office Collection Day 3: जॉन अब्राहम (John Abraham) की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। वीकेंड में फिल्म की कमाई में थोड़ा और इजाफा देखा गया। हालांकि, शनिवार और रविवार का कलेक्शन सेम ही है।
जॉन अब्राहम होली के मौके पर 14 मार्च को अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ लेकर आए हैं जिसने आते ही धमाका मचा दिया। शिवम नायर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों से बढ़िया रिव्यू मिल रहे हैं। ये असल कहानी पर आधारित है जिसने बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।
जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ ने तीसरे दिन कितने कमाए?
Sacnilk ने फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। फिल्म भले ही होली पर रिलीज हुई हो लेकिन बॉक्स ऑफिस नंबर देखकर लग रहा है कि ये इसका ज्यादा फायदा नहीं उठा पा रही है। इसने रिलीज के बाद दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को 4.65 करोड़ रुपये ही कमाए थे। ओपनिंग डे के मुकाबले इसने 16.25% की ग्रोथ दिखाई थी।
हालांकि, अब जो अर्ली ट्रेंड सामने आ रहे हैं, उसमें पहले रविवार यानि तीसरे दिन भी इसके बॉक्स ऑफिस में कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है। डे 3 पर भी जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ ने 4.65 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। इसके बाद इसका अबतक का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 13.30 करोड़ रुपये हो चुका है।
Advertisement
‘द डिप्लोमैट’ ने 2025 की इन फिल्मों को पछाड़ा
‘द डिप्लोमैट’ ने अपने पहले वीकेंड में 13.30 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है जिसके साथ इसने 2025 की 8 बॉलीवुड फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड को पछाड़ दिया है। जॉन अब्राहम ने अपनी पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म से क्रेजी (4.25 करोड़), सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (1.82 करोड़), मेरे हसबैंड की बीवी (5.28 करोड़), बैडेस रवि कुमार (9.72 करोड़), लवयापा (4.75 करोड़), इमरजेंसी (12.26 करोड़), आजाद (4.75 करोड़) और फतेह (10.71 करोड़) जैसी फिल्मों के दांत खट्टे कर दिए हैं।
ये भी पढे़ंः The Diplomat Day 2: होली पर जॉन अब्राहम का धमाका, केवल दो दिनों में इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को चटाई धूल