The Diplomat Day 2: होली पर जॉन अब्राहम का धमाका, केवल दो दिनों में इन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को चटाई धूल

The Diplomat Box Office Collection Day 2: जॉन अब्राहम की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है। दूसरे दिन इसकी कमाई में इजाफा दिखा।

The Diplomat
The Diplomat | Image: X

The Diplomat Box Office Collection Day 2: जॉन अब्राहम (John Abraham) की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने होली पर धमाका मचा दिया है। उसने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की है और दूसरे दिन भी इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इजाफा देखने के लिए मिल रहा है। 

शिवम नायर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों से बढ़िया रिव्यू मिल रहे हैं। असल कहानी पर आधारित इस फिल्म ने ना केवल ऑडियंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी, बल्कि बड़े पर्दे पर भी खूब नट छाप रही है।

जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ ने दूसरे दिन भी मचाया धमाल

Sacnilk ने अब फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। फिल्म 14 मार्च को होली वाले दिन रिलीज हुई थी जिसका इसे काफी फायदा भी हुआ है। इसने बॉक्स ऑफिस पर चार करोड़ रुपये के साथ ठीकठाक शुरुआत की है। इसके बाद दूसरे दिन इसकी कमाई के आंकड़े में हल्की बहुत ग्रोथ भी देखी गई। अर्ली ट्रेंड की माने तो, ‘द डिप्लोमैट’ ने दूसरे दिन करीब 4.5 करोड़ रुपये कमाए हैं जिसके बाद इसका अबतक का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 8.5 करोड़ रुपये हो चुका है। 

आज रविवार है तो आज ‘द डिप्लोमैट’ के बॉक्स ऑफिस नंबर में और सुधार देखने के लिए मिल सकता है। सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद अभी भी विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ बनी हुई है लेकिन गुड वर्ड ऑफ माउथ को देखते हुए लग रहा है कि जॉन की ‘द डिप्लोमैट’ भी आने वाले दिनों में धमाल मचा सकती है।

Advertisement

‘द डिप्लोमैट’ ने 2 दिनों में इन फिल्मों को पछाड़ा

बॉलीवुड के लिए 2025 अबतक कुछ खास नहीं बीत रहा है। हिट से ज्यादा हिंदी सिनेमा में फ्लॉप फिल्मों की झड़ी लग गई है। हालांकि, ‘डिप्लोमैट’ ने अच्छी शुरुआत की है और केवल दो दिनों में ही ‘लवयापा’ (7.69 करोड़) और ‘आजाद’ (7.61 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। उसका अगला टारगेट ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ (11.60 करोड़*), ‘क्रेजी’ (13.09 करोड़*) और ‘बैडएस रविकुमार’ (13.78 करोड़) हैं।

ये भी पढ़ेंः The Diplomat Box Office Collection: होली-रमजान के बाद भी जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, कितनी कमाई?

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड