अपडेटेड 3 April 2024 at 18:50 IST
Taapsee Pannu Wedding: नाचते हुए स्टेज तक पहुंची दुल्हन तापसी, लीक हुआ शादी का पहला VIDEO; देखें...
Taapsee Pannu लाल रंग के पंजाबी सूट और हाथों में चूड़ा और कलीरे पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में तापसी को दिल खोलकर डांस करते हुए देखा जा सकता है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Taappsee Pannu Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लेकर ऐसी खबरें बीते दिनों से खूब जोर पकड़ रही थीं कि वह शादी के बंधन में बंध गई हैं। पिछले कई दिनों से उनके अपने बॉयफ्रेंड माथियास बो के साथ उदयपुर में गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। इसके बाद अब दोनों की शादी का पहला वीडियो सामने आ गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि तापसी और माथियास 23 मार्च को शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने उदयपुर में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में सात फेरे लिए हैं। इसके बाद अब तापसी और माथियास की शादी की पहली झलक भी सामने आ गई है, जिसका उनके फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था।
लाल सूट में दुल्हन बनीं तापसी
वीडियो में दुल्हन बनीं तापसी लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाल रंग के सूट और हाथों में चूड़ा और कलीरे पहने नजर आ रही हैं। वीडियो में तापसी को दिल खोलकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस जगजीत सिंह और चित्रा सिंह के गाने 'कोठे ते आ महिया' पर डांस करते हुए स्टेज पर पहुंचती हैं, जहां दूल्हे राजा माथियास उनका इंतजार करते हैं। स्टेज पर पहुंचते ही दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं। इसके बाद तापसी और मैथियास एक-दूजे को वरमाला पहनाते हुए दिखाई दिए।
साइकिल पर बैठे दूल्हे राजा
इसके बाद तापसी और मैथियास एक साथ खूब ठुमके भी लगाते हैं। उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ तौर पर दिख रही है। एक वीडियो के मैथियास को फूलों से सजी साइकिल पर बैठे हुए दिखाया गया है।
Advertisement
होली पर सिंदूर वाली तस्वीर हुई थी वायरल
बता दें कि तापसी और माथियास ने वैसे तो अपनी शादी को सीक्रेट रखा। दोनों के परिवारवालों ने भी इस पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन इस बीच होली पर उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें तापसी की मांग में सिंदूर लगा देखा जा सकता है। इसके बाद फैंस ने यह लगभग कंफर्म ही मान लिया था कि एक्ट्रेस ने शादी रचा ली है।
बता दें कि तापसी पन्नू और माथियास बो ने शादी से पहले 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। 43 साल के मैथियास बो डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। वह दो बार के यूरोपियन चैम्पियन और ओलम्पिक मेडलिस्ट रह चुके हैं। वहीं, साल 2020 में उन्होंने बैडमिंटन से संन्यास ले लिया था।
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 3 April 2024 at 17:19 IST