अपडेटेड 23 November 2024 at 16:54 IST

पति फहाद अहमद की करारी हार से बौखलाई स्वरा भास्कर ने उठाए EVM पर सवाल, कहा- मशीन 99% चार्ज…

Swara Bhaskar Husband: आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद भी चुनावी मैदान में उतरे थे लेकिन वो हार गए।

Follow : Google News Icon  
Swara Bhaskar with Husband Fahad Ahmad
पति फहाद अहमद के साथ स्वरा भास्कर | Image: instagram

Swara Bhaskar Husband: आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। लोगों की नजरें अणुशक्ति नगर सीट पर थी जिसपर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद भी चुनावी मैदान में उतरे थे। फहाद अहमद को एनसीपी (शरद पवार गुट) की तरफ से टिकट मिला था। हालांकि, सुबह से ही शुरुआती रुझानों में वो पिछड़ते नजर आ रहे थे।

अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से पेश किए गए शुरुआती रुझानों में, फहाद अहमद दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर नवाब मलिक की बेटी सना मलिक हैं।

चुनाव में क्या है स्वरा भास्कर के पति का हाल?

अणुशक्ति नगर सीट से स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद भी इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लड़े थे। एक्ट्रेस ने भी अपने पति के लिए प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब जबकि फहाद सीट से हार चुके हैं तो स्वरा ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकालना शुरू कर दिया है।

Advertisement

फहाद अहमद को अणुशक्ति नगर सीट से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 45963 वोट मिले हैं जबकि एनसीपी की सना मलिक 49341 वोटों के साथ सबसे पहले नंबर पर हैं। 

पति की हार पर तिलमिलाईं स्वरा भास्कर

Advertisement

स्वरा भास्कर ने तुरंत सोशल मीडिया के जरिए रिएक्ट करते हुए लिखा- “पूरा दिन वोट होने के बावजूद EVM मशीन 99% कैसे चार्ज हो सकती है ? इलेक्शन कमीशन जवाब दे। अणुशक्ति नगर विधानसभा में जैसे ही 99% चार्ज मशीने खुली, उसके बीजेपी समर्थित एनसीपी को वोट मिलने लगे आखिर कैसे?”

इतना ही नहीं, फहाद अहमद ने तो इसे लेकर एक वीडियो भी जारी किया है जिसे स्वरा भास्कर ने अपने एक्स हैंडल पर रीशेयर किया है। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी की युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष फहाद अहमद राकांपा (सपा) में चले गए थे जिसने तुरंत उन्हें अणुशक्ति नगर से मैदान में उतार दिया था। हालांकि, वो मुकाबला हार गए। 

ये भी पढ़ेंः Swara Bhaskar: महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले मौलाना सज्जाद से मिलीं एक्ट्रेस, क्यों हो रही आलोचना?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 November 2024 at 16:54 IST