अपडेटेड 7 April 2024 at 13:08 IST
Sunny Leone: एक्स-मंगेतर दे रहा था धोखा, शादी टूटी तो बिखर गई थीं सनी, फिर इस इंसान ने दिया साथ
Sunny Leone: सनी लियोनी की डेनियल वेबर से पहले किसी और के साथ सगाई हुई थी जिसने उन्हें चीट किया था।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज अपने पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) और तीन बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब शादी से केवल दो महीने पहले ही उनकी सगाई टूट गई थी। उनका एक्स मंगेतर उन्हें चीट कर रहा था जिसका खुलासा एक्ट्रेस ने हाल ही में एक रिएलिटी शो में किया है।
सनी लियोनी इन दिनों तनुज विरवानी के साथ डेटिंग रियलिटी शो MTV Splitsvilla X5 को होस्ट कर रही हैं। शो में एक फीमेल कंटेस्टेंट अपनी शादी टूटने की इमोशनल जर्नी के बारे में बता रही थी जब सनी ने भी अपनी कहानी शेयर की।
सनी लियोनी को जब मंगेतर ने दिया धोखा
सनी ने शो के दौरान बताया कि कैसे उनकी अपने पति डेनियल वेबर से शादी होने से पहले किसी और के साथ सगाई हो चुकी थी। एक्ट्रेस एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली थीं जिसकी सारी तैयारियां भी हो चुकी थीं। हालांकि, उस दौरान उन्हें फील हुआ कि उनके रिलेशनशिप में कुछ तो गड़बड़ है।
एक्ट्रेस ने आगे खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने मंगेतर से पूछा कि क्या वह उन्हें प्यार करते हैं तो उसने मना कर दिया। बाद में सनी को पता चला कि वह उन्हें चीट कर रहा था। एक्ट्रेस ने कहा कि इस हार्टब्रेक के बाद भगवान ने उन्हें डेनियल के रूप में फरिश्ता भेजा और जो होता है अच्छे के लिए होता है।
Advertisement
(डेनियल वेबर के साथ सनी लियोनी, image- instagram)
सनी लियोनी ने पति डेनियल वेबर पर की बात
एक्ट्रेस के मुताबिक, “यह हमारी शादी से दो महीने पहले की बात है। हम हवाई में एक डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे थे। हमने ड्रेस भी ले ली थी, सबकुछ हो चुका था। फिर भी बहुत बुरा सा लग रहा था। लेकिन फिर भगवान अच्छी चीजें करता हैं और आपके लिए एक फरिश्ता भेजता है। वो फरिश्ता मेरे पति हैं जो हमेशा मेरे साथ रहे। जब मेरी मां का निधन हुआ, फिर मेरे पिता ने दुनिया को अलविदा कह दिया… हर समय डेनियल मेरे साथ रहे हैं। तो आपके लिए इससे ज्यादा बड़ा प्लान है और आप बेस्ट डिजर्ब करते हो”।
Advertisement
बता दें कि सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है। उनका जन्म कनाडा में एक भारतीय परिवार में हुआ था। पहले वह एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम करती थीं। फिर वह भारत आ गईं और इन दिनों बॉलीवुड में काम कर रही हैं। उनके तीन बच्चे हैं जिनके नाम हैं- निशा कौर वेबर, नोह सिंह वेबर और आशेर सिंह वेबर।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 April 2024 at 13:08 IST