Border 2 Collection: बॉर्डर 2 की लंबी छलांग, संडे के कलेक्शन ने किया हैरान, 3 दिन में मारी 100 करोड़ के क्लब में धांसू एंट्री
Border 2 Day 3 Collection: 'बॉर्डर 2' की कमाई में तीसरे दिन बड़ा उछाल आया है। फिल्म महज 3 दिनों के अंदर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। इसने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को भी पछाड़ दिया
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Border 2 Collection: हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने दर्शकों के अंदर वही पुराना देशभक्ति का जोश और जुनून फिर से जगा दिया है। फिल्म को मिल रहे शानदार रिव्यू के चलते लोग फिल्म देखने थिएटर में खींचे चले आ रहे हैं। शो हाउसफुल हैं। यही वजह है कि फिल्म ने महज 3 दिन के अंदर 100 करोड़ के क्लब में शानदार एंट्री कर ली है।
'बॉर्डर 2' अपनी रिलीज के दिन यानी 23 जनवरी से ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिली थी और दूसरे दिन इसकी कमाई में उछाल आया। तीसरे दिन यानी रविवार (25 जनवरी) को 'बॉर्डर 2' ने बड़ा कमाल कर किया है।
'बॉर्डर 2' ने तीसरे दिन 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इसके साथ ही यह फिल्म महज 3 दिनों के अंदर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई।
तीसरे दिन की इतनी कमाई
ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने अपने पहले दिन 30 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़ी और शनिवार (24 जनवरी) को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 36.5 करोड़ रुपये कमाए।
Advertisement
Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'बॉर्डर 2' ने तीसरे दिन 51 करोड़ की कमाई कर डाली है। इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 117.50 करोड़ रुपये हो गया है।
‘धुरंधर’ को दी मात
‘बॉर्डर 2’ ने रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर को पटखनी दे दी है। ‘धुरंधर’ ने शुरुआती तीन दिनों के अंदर 103 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इस हिसाब से देखा जाए, तो ‘बॉर्डर 2’ ने धुरंधर को पीछे छोड़ दिया है।
Advertisement
'बॉर्डर 2' यही रुकने वाली नहीं हैं। सोमवार (26 जनवरी) का दिन भी फिल्म की कमाई के लिहाज से काफी अहम हो सकता है। फिल्म को गणतंत्र दिवस की छुट्टी का भरपूर फायदा मिलने वाला है।
ये फिल्म जे.पी. दत्ता की 1997 में आई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। इसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे एक्टर्स लीड रोल में नजर आ रहे हैं।