अपडेटेड 16 April 2025 at 12:27 IST

Jaat: बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' की धीमी पड़ी रफ्तार, फिर भी सनी देओल की फिल्म ने लगा दी हाफ सेंचुरी; 6वें दिन ऐसा रहा हाल

छठवें दिन 'जाट' की कमाई सलमान खान की फिल्म सिकंदर से ज्यादा रही। सिकंदर ने अपने 6वें दिन महज 3.5 करोड़ का ही कारोबार किया था।

Follow : Google News Icon  
Sunny Deol Jaat Collection
Sunny Deol Jaat Collection | Image: X

Jaat Collection: सनी देओल की 'जाट' ने वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की। हालांकि अब वीकेंड खत्म होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है। फिल्म के कलेक्शन में 6वें दिन गिरावट देखने को मिली। बावजूद इसके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगा दी। इसके साथ ही 6वें दिन सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' को एक बार फिर धूल चटाई। आइए जानते हैं कैसा रहा मंगलवार को 'जाट' का हाल?

सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर 'जाट' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इससे पहले सनी 'गदर 2' में नजर आए थे, जो बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फैंस को सनी की 'जाट' से भी काफी उम्मीदें थीं और फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही।

वीक डे पर भी ‘जाट’ ने छापे खूब नोट

'जाट' को भले ही बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी मिली हो, लेकिन धीरे-धीरे इसका कलेक्शन बढ़ता चला गया। वीकेंड और छुट्टियों का फिल्म को काफी फायदा मिला। इसके साथ ही 6 दिनों में सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हाफ सेंचुरी लगा दी।

Sacnilk के मुताबिक जहां 'जाट' ने पहले दिन 9.5 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ और शनिवार को यानी डे पर फिल्म ने 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, चौथे दिन संडे होने की वजह से 'जाट' की कमाई में उछाल आया। रविवार को फिल्म ने 14 करोड़ का कारोबार किया। सोमवार को भी अंबेडकर जयंती की छुट्टी रही और 5वें दिन फिल्म ने 7 करोड़ कमाए। इस बीच अब छठे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए।

Advertisement

50 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Sacnilk के अनुसार 'जाट' ने छठवें दिन 6 करोड़ का कारोबार किया है, जो थोड़ा कम जरूर है। लेकिन वीक डे होने की वजह से परफॉर्मेंस को अच्छा माना जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म ने 6 दिनों के अंदर 53.5 करोड़ की कमाई कर ली है।

छठवें दिन 'जाट' की कमाई सलमान खान की फिल्म सिकंदर से ज्यादा रही। सिकंदर ने अपने 6वें दिन महज 3.5 करोड़ का ही कारोबार किया था। उस लिहाज से कहा जा सकता है कि 'जाट' की दहाड़ अब भी जारी है।

Advertisement

'जाट' को टक्कर देने आ रही 'केसरी 2'

आने वाले दिनों में गुड फ्राइडे की छुट्टी और वीकेंड है। ऐसे में मेकर्स को फिल्म की कमाई में एक बार फिर उछाल आने की उम्मीदों होगीं। हालांकि इस बीच अक्षय कुमार की 'केसरी: चैप्टर 2' भी रिलीज के लिए तैयार है, जिससे सनी देओल की फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Kesari 2: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने देखी अक्षय कुमार की केसरी 2, बताया कैसी लगी फिल्म?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 16 April 2025 at 12:27 IST