अपडेटेड 14 April 2025 at 12:06 IST
Jaat Collection: 'जाट' के आगे ढेर हुआ 'सिकंदर', चौथे दिन सनी देओल की फिल्म ने खूब छापे नोट; देखते रह गए भाईजान!
सनी देओल की फिल्म ने चौथे दिन सिकंदर से ज्यादा की कमाई की है। डे 4 पर सिकंदर 9.75 करोड़ की कमाई ही कर पाई थी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Jaat Collection Day 4: सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म की कमाई हर दिन बढ़ती जा रही है। वीकेंड पर 'जाट' ने अच्छी खासी कमाई कर ली है। रविवार (13 अप्रैल) को 'जाट' की कमाई में फिर उछाल आया। मूवी में डबल डिजिट में शानदार कलेक्शन किया है। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान की 'सिकंदर' को पीछे छोड़ दिया।
सनी देओल की 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फैंस की उम्मीदों पर फिल्म खरी उतरी। क्रिटिक्स ने भी 'जाट' को अच्छे रिव्यू दिए, जिसके चलते फिल्म की कमाई बढ़ती जा रही है। फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। मूवी ने डे 4 पर सलमान की फिल्म से ज्यादा कमाई कर डाली है।
वीकेंड पर जाट की बंपर कमाई
'जाट' में सनी देओल का एक्शन एक बार फिर लोगों को भा गया है। वहीं विलेन के तौर पर रणदीप हुड्डा भी अपनी दमदार एक्टिंग से दिल जीतते नजर आ रहे हैं। फिल्म की शुरुआत भले ही धीमी थी, लेकिन वीकेंड में 'जाट' के कलेक्शन में उछाल आया है।
Sacnilk के मुताबिक जहां 'जाट' ने 9.5 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। दूसरे दिन वीक डे यानी शुक्रवार होने की वजह से कमाई थोड़ी कम हुई थी। सेकेंड डे पर 'जाट' ने 7 करोड़ कमाए थे। इसके बाद 12 अप्रैल को शनिवार और हनुमान जयंती का फायदा 'जाट' को मिला और फिल्म का कलेक्शन बढ़ा। तीसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Advertisement
संडे को डबल डिजिट में कलेक्शन
इसके बाद अब डे 4 का कलेक्शन भी सामने आया है। अपने पहले संडे पर 'जाट' ने डबल डिजिट में कमाई कर डाली है। Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने रविवार 13 अप्रैल को 14 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही 4 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 40.25 करोड़ रुपये हो गया है।
चौथे दिन सलमान की सिकंदर से ज्यादा कमाए
सनी देओल की फिल्म ने चौथे दिन सिकंदर से ज्यादा की कमाई की है। डे 4 पर सिकंदर 9.75 करोड़ की कमाई ही कर पाई थी। हालांकि यहां ध्यान देने वाली ये है कि सिकंदर का चौथे दिन बुधवार था, जबकि 'जाट' ने संडे के दिन 14 करोड़ का कारोबार किया है। सनी की फिल्म का असली टेस्ट आज यानी सोमवार को होगा। देखना होगा कि 'जाट' का जलवा बरकरार रहता है और मंडे टेस्ट में फिल्म का हाल कैसा होता है?
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 April 2025 at 12:06 IST