अपडेटेड 14 April 2025 at 11:08 IST

BREAKING: 'घर में घुसकर मारेंगे', सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस स्टेशन में अफरा-तफरी; FIR दर्ज

सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी देते हुए कहा गया कि उन्हें घर में घुसकर मार देंगे।

Follow : Google News Icon  
salman khan
Salman Khan | Image: ANI

Salman Khan News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। एक्टर को घर में घुसकर मारने की धमकी दी गई। उनकी कार को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई के वर्ली में ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर फोन कर शख्स ने सलमान को मारने की बात कही। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। 

सलमान खान गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर हैं। उन्हें इससे पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां दी जा चुकी हैं। वहीं पिछले साल सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट घर के बाहर फायरिंग की गई थी।

वर्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को आया धमकी भरा मैसेज

सलमान खान को एक बार फिर मारने की धमकी दी गई। मुंबई पुलिस ने बताया कि धमकी व्हॉट्सएप के जरिए वर्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के आधिकारिक नंबर पर भेजी गई है। इस मैसेज में सलमान खान को उनके घर पर ही जान से मारने और उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वर्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। 

14 अप्रैल 2024 को हुई थीं गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग 

हैरान करने वाली बात ये भी है कि आज से ठीक एक साल पहले सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की गई थीं। 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई थी। लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। अब ठीक एक साल बाद सलमान को फिर से जाने से मारने की धमकी दी गई। 

Advertisement

वैसे पिछले कुछ समय में एक्टर को कई बार इस तरह की धमकियां दी जा चुकी हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर कई बार फिरौती की मांग की गई, जिसको लेकर पुलिस ने धमकी देने वालों को गिरफ्तार भी किया। 

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान की जान को खतरा

सलमान खान पर काला हिरण शिकार मामले में फंसे हुए हैं। इसको लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई उनकी जान के पीछे पड़ा है। कई बार बिश्नोई गैंग ने उन्हें मारने की धमकी दी। वहीं, बीते साल बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही सलमान की जान को भी खतरा बना हुआ है। इसके चलते उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थीं। वहीं, सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की खिड़कियों पर बुलेटप्रूफ कांच लगा दिए गए थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ये सब छोड़ो, नीचे चलो', सैफ अली खान पर हमले के वक्त क्या-क्या बोल रही थीं करीना कपूर; चार्जशीट में खुले कई राज 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 14 April 2025 at 10:33 IST