अपडेटेड 15 April 2025 at 10:50 IST

Jaat Collection: मंडे टेस्ट में कैसा रहा 'जाट' का हाल? सनी देओल ने 'सिकंदर' को फिर दी धोबी पछाड़, 5वें दिन कमाए इतने करोड़

'जाट' ने वीकेंड पर बढ़िया कलेक्शन किया। अब वीकेंड खत्म हो चुका है और सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए। फिल्म के बीते दिन के कलेक्शन में कमी आई है, लेकिन..

Follow : Google News Icon  
Jaat Collection
Jaat Collection | Image: X

Jaat Box office Collection: सनी देओल की 'जाट' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और मूवी अच्छी-खासी कमाई कर रही है। वीकेंड पर तो 'जाट' ने खूब नोट छापे। सनी देओल की असली परीक्षा वीकेंड के बाद यानी सोमवार को थी। ऐसे में आइए जानते हैं मंडे टेस्ट में कैसा रहा 'जाट' का हाल...?

सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। फिल्म को लोगों और क्रिटिक्स दोनों ने अच्छे रिव्यू दिए। सनी के एक्शन और रणदीप की एक्टिंग लोगों को भा गई। इसके चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। 'जाट' के सामने सलमान खान की 'सिकंदर' घुटने टेकती नजर आ रही है।

5वें दिन ऐसा रहा 'जाट' का हाल

'जाट' ने वीकेंड पर बढ़िया कलेक्शन किया। अब वीकेंड खत्म हो चुका है और सोमवार की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए। फिल्म के बीते दिन के कलेक्शन में कमी आई है, लेकिन तब भी मंडे के हिसाब से फिल्म का परफॉर्मेंस अच्छा माना जा रहा है।

5 दिनों में सनी देओल की फिल्म 50 करोड़ के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। Sacnilk के मुताबिक जहां 'जाट' ने पहले दिन 9.5 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 7 करोड़ और शनिवार को यानी डे पर फिल्म ने 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, चौथे दिन संडे होने की वजह से 'जाट' की कमाई में उछाल आया। रविवार को फिल्म ने 14 करोड़ का कारोबार किया।

Advertisement

डे 5 पर 'सिकंदर' से ज्यादा रहा कलेक्शन

बात अब मंडे की करें तो बीते दिन Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'जाट' ने पांचवें दिन 7.50 करोड़ कमाए हैं। इस तरह फिल्म ने 5 दिनों में कुल 47.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। भले ही फिल्म का कलेक्शन मंडे को रविवार की तुलना में आधा हो गया। तब भी ये सलमान खान की 'सिकंदर' के डे 5 कलेक्शन से ज्यादा है। 'सिकंदर' अपने पांचवें दिन महज 6 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई थीं।

तगड़ी फाइट देने आ रही ‘केसरी 2’

5 दिन में जाट ने 47 करोड़ की कमाई की है। आने वाले दिनों में इसे 18 अप्रैल से 20 अप्रैल को लंबे वीकेंड का फायदा फिल्म को मिल सकता है। इस बीच अक्षय कुमार की 'केसरी 2' भी 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है। देखना होगा कि इससे सनी देओल की फिल्म की कमाई पर कितना असर पड़ता है?

Advertisement

यह भी पढ़ें: गुजरात से पकड़ा गया सलमान खान को 'घर में घुसकर' मारने की धमकी देने वाला पांड्या, क्यों भेजा मौत का संदेश? फैमिली का बड़ा दावा

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 April 2025 at 10:50 IST