गुजरात से पकड़ा गया सलमान खान को 'घर में घुसकर' मारने की धमकी देने वाला पांड्या, क्यों भेजा मौत का संदेश? फैमिली का बड़ा दावा
धमकी भरे संदेश में सलमान खान को घर में घुसकर मारने और उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की बात कही थी। पुलिस ने धमकी देने वाले को हिरासत में ले लिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Salman Khan Death Threat News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की जान पर लगातार खतरा बना हुआ है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई एक्टर के पीछे पड़ा है। इस बीच सलमान को बार-बार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैम। हाल ही में एक बार फिर सलमान को मारने की धमकी वाला एमैसेज मुंबई के वर्ली ट्रैफिक डिपार्टमेंट को आया था। पुलिस ने मौत का संदेश मैसेज भेजने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार गुजरात के वडोदरा से 26 साल के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। कथित तौर पर इसी शख्स ने सलमान को मारने की धमकी दी थी।
वडोदरा से हिरासत में लिया गया 26 साल का युवक
वर्ली ट्रैफिक विभाग को धमकी वाला ये मैसेज आया। इसमें सलमान खान को उनके घर पर ही जान से मारने और उनकी गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद हड़कंप मच गया। मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ FIR दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई थी।
धमकी देने वाला शख्स 26 साल का एक युवक निकला जो गुजरात के वडोदरा का रहने वाला है। वह कथित तौर पर मानसिक रूप से अस्थिर बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। शख्स का नाम मयंक पांड्या है।
Advertisement
शख्स की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
मुंबई पुलिस ने एक बयान में बताया, "वर्ली ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्सएप नंबर पर अभिनेता सलमान खान के लिए एक धमकी भरा संदेश आया। इसमें धमकी दी गई थी कि अभिनेता को उनके घर पर मार दिया जाएगा और उनके वाहन में विस्फोट किया जाएगा। वर्ली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और जांच शुरू की। यह नंबर गुजरात के वडोदरा के पास एक गांव के 26 वर्षीय व्यक्ति का निकला। उस व्यक्ति को जांच के लिए नोटिस भेजा गया है। उसे 2-3 दिनों के भीतर वर्ली पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। यह भी दावा किया जा रहा है कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर है और उसका इलाज चल रहा है। मामले की जांच वर्ली पुलिस द्वारा की जा रही है।" बाद में युवक को हिरासत में लेने की भी खबर आई है।
ग्लैक्सी अपार्टमेंट के घर हुई थी फायरिंग
सलमान खान को ये धमकी उनके घर ग्लैक्सी अपार्टमेंट के घर पर फायरिंग की घटना के ठीक एक साल बाद दी गई थी। 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 4 राउंड फायरिंग हुई थी। लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
Advertisement
जिस तरह से सलमान खान को बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, उसे देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई। एक्टर को Y+ सिक्योरिटी मिली हुई है। उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के आसपास भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई।