अपडेटेड 26 February 2025 at 08:37 IST

'सुनीता ने लीगल नोटिस भेजा है...'; तलाक की अफवाहों पर गोविंदा के मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, बताया 'सेपरेशन' का सच

Govinda-Sunita Ahuja: गोविंदा और सुनीता आहूजा की 37 साल पुरानी शादी टूटने की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। अब एक्टर के मैनेजर ने इसपर रिएक्ट किया है।

Follow : Google News Icon  
Govinda and Sunita Ahuja married in 1987
Govinda and Sunita Ahuja | Image: Republic

Govinda-Sunita Ahuja Divorce Rumours: गोविंदा और सुनीता आहूजा की 37 साल पुरानी शादी टूटने की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। कहा तो ऐसा भी जा रहा है कि सुनीता ने कानूनी रास्ता अपनाते हुए अपने पति को लीगल नोटिस भेज दिया है। अब इस पूरे मामले में गोविंदा के मैनेजर ने चुप्पी तोड़ दी है और स्वीकार किया कि सुनीता ने वाकई लीगल नोटिस भेजा है लेकिन एक्टर को अभी तक नोटिस नहीं मिला। 

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने IANS से बात करते हुए तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने नोटिस मिलने वाली बात पर बड़ा खुलासा किया। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि क्या नोटिस तलाक से जुड़ा था या नहीं।

गोविंदा के मैनेजर ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

शशि सिन्हा ने कहा कि सुनीता द्वारा डिवोर्स फाइल करने की खबरें केवल पब्लिसिटी और लोगों का ध्यान खींचने के लिए फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदा ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। उनके मुताबिक, “अभी यह खबर हर जगह फैल रही है। तो हम इस पर नजर रख रहे हैं। हां, उन्होंने कोर्ट में कानूनी नोटिस भेजा है। मुझे इसकी जानकारी है। लेकिन इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं है कि यह है क्या। हमारे पास अभी तक कानूनी नोटिस नहीं पहुंचा है”।

मैनेजर ने यह भी कहा कि सुनीता ऐसी हरकतें करती रही हैं, जिससे गोविंदा के बारे में दर्शकों में उत्सुकता बनी रहती है। उन्होंने कहा, "आपने देखा होगा कि कुछ न कुछ सामने आता रहता है। सुनीता जी ने गोविंदा जी के बारे में कुछ न कुछ कहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने गोविंदा को एक्टिंग या डांस सिखाया है।" 

Advertisement

गोविंदा से अलग रह रहीं पत्नी सुनिता?

इस बीच, गोविंदा के मैनेजर ने पुष्टि कर दी है कि वह अपनी पत्नी से अलग रह रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि गोविंदा ज्यादातर समय बंगले में रहते हैं जबकि सुनीता फ्लैट में रहती हैं लेकिन जब सुनीता और उनके परिवार की देखभाल की बात आती है तो एक्टर की ओर से कोई कमी नहीं रहती। 

उन्होंने कहा- “कुछ चीजें चल रही हैं लेकिन वे अपनी मर्जी से हैं। गोविंदा एक अलग स्वभाव के व्यक्ति हैं। वह दूसरों और अपने परिवार के लिए खड़े होते हैं। वे अलग-अलग नहीं रहते। गोविंदा अपने बंगले में रहते हैं। ज्यादातर समय, वह वहीं रहते हैं। हां वह अपने घर आते-जाते रहते हैं। वह कुछ दिनों के लिए बंगले में रहते हैं। वह एक राजनीतिक पार्टी में काम करते हैं, वह मंत्रालय में हैं। वह सरकार से जुड़े हुए हैं। इसलिए, उनके लिए अपने बंगले में कुछ समय बिताना बहुत स्वाभाविक है”।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Govinda-Sunita: शादी के 37 साल बाद अलग हो रहे गोविंदा-सुनीता? अटकलों के बीच पत्नी ने किया ये खुलासा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 26 February 2025 at 08:37 IST