Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट क्यों पहुंचीं? पपराजी के सवाल पर भड़कीं, कहा- बर्थडे मनाने आई थी...

अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच बढ़ता विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है। गोविंदा के अपनी सह-कलाकार से नजदीकियों और 'शुगर डैडी' वाले बयान के बाद दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें तेज थीं। इन्हीं सब विवादों के बीच सुनीता अब बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंची हैं, जिससे उनके अलग होने और कानूनी कार्रवाई की अटकलों को हवा मिल गई है।

Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट क्यों पहुंचीं? पपराजी के सवाल पर भड़कीं, कहा- बर्थडे मनाने आई थी...
Sunita Ahuja: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा फैमिली कोर्ट क्यों पहुंचीं? पपराजी के सवाल पर भड़कीं, कहा- बर्थडे मनाने आई थी... | Image: Instagram

बॉलीवुड के अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब एक नए मोड़ पर आ गया है। लंबे समय से दोनों के रिश्ते में आई खटास चर्चा का विषय बनी हुई है। पत्नी पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वे दोनों अब अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, हाल ही में जब उन्हें अपने बेटे के साथ मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया, तो उनके तलाक और अलगाव की खबरों ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया।

सुनीता अहूजा बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट के बाहर हुईं स्पोट

कोर्ट से बाहर निकलते समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुनीता अहूजा अपने बेटे यशवर्धन के साथ नजर आ रही हैं। पैप्स ने जब उन्हें घेरा और बार-बार कोर्ट आने की वजह पूछी, तो उन्होंने पहले तो कैमरों को नजरअंदाज करने की कोशिश की। उनके बेटे भी उन्हें मीडिया से बचाते दिखे। लेकिन पैपराजी के लगातार सवालों से तंग आकर उन्होंने अपनी चिर-परिचित बेबाक शैली में तंज कसते हुए कहा कि वे वहां अपना जन्मदिन मनाने आई थीं।

सह-कलाकार से नजदीकी और सार्वजनिक जुबानी जंग

दोनों के बीच कड़वाहट तब और गहरी हो गई थी, जब एक इंटरव्यू में अभिनेता की पत्नी ने अपने पति की एक युवा सह-कलाकार के साथ बढ़ती नजदीकियों पर खुलकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिश्ते के पेशेवर दायरे से बाहर होने का इशारा किया था। जवाब में अभिनेता ने भी एक वीडियो जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने अपनी पत्नी से परिवार की साख और मर्यादा का ध्यान रखने की अपील की और मीडिया में ऐसी बयानबाजी न करने की सलाह दी।

शादीशुदा जिंदगी पर बरकरार है सस्पेंस  

विभिन्न पॉडकास्ट और इंटरव्यूज में पत्नी की बयानबाजी लगातार जारी है, जबकि अभिनेता संयम बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। बांद्रा कोर्ट की इस ताजा मुलाकात के बाद फैंस के बीच शादी टूटने की अटकलें तेज हो गई हैं, हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक तौर पर अलगाव की पुष्टि नहीं की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - BREAKING: दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड