‘अभिमन्यु की तरह घेर लिया…’; कपिल शर्मा के शो में Sunil Pal के खिलाफ हुई ‘प्लानिंग’, सिद्धू-अर्चना को लेकर क्या कहा?
Sunil Pal: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए थे जहां उनके साथ समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया भी बतौर गेस्ट बनकर शामिल हुए।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Sunil Pal: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आए थे जहां उनके साथ समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया भी बतौर गेस्ट बनकर शामिल हुए। अब सुनील ने एक हालिया पॉडकास्ट में दावा किया है कि शो में उन्हें निशाना बनाया गया था जिसके तहत उनके कई सारे अच्छे जोक्स एडिट कर दिए थे।
सुनील पाल ने कहा कि ‘मुझे अभिमन्यु की तरह घेरा गया। शो में माहौल एक तरफा हो गया था’। उन्होंने आगे कहा कि ‘कैसे कई लोगों ने नोटिस भी किया था कि लोग जानबूझकर मेरे जोक्स पर हंस नहीं रहे थे, जबकि समय रैना की छोटी-छोटी बातों पर भी बहुत ज्यादा रिएक्शन आ रहा था’।
कपिल शर्मा के शो में सुनील पाल के खिलाफ ‘साजिश’?
सुनील ने पॉडकास्ट में कहा कि ‘नेटफ्लिक्स समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया को डाउनफॉल के बाद हाइलाइट करना चाहता था’। शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए उन्हें भी बुलाया गया। उन्होंने कहा कि ये कपिल शर्मा का शो था, न कि समय और रणवीर का। उन्होंने दावा किया कि उन्हें समय रैना के शो पर बुलाए जाने के बारे में अंदाजा नहीं था। उन्हें कहा गया कि एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडियन्स को लाया जाएगा जिसमें समय रैना भी हो सकते हैं।
सुनील पाल ने मेकर्स के कहने पर एक 15 मिनट का स्टैंडअप शो भी तैयार किया था जिसे शो के डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी ने फाइनल भी कर लिया था लेकिन उन्हें बाद में परफॉर्म करने का मौका नहीं मिला। यहां तक कि उनके कुछ जोक्स भी एडिट कर दिए थे। सुनील ने ये भी कहा कि समय और रणवीर की भी बहुत सी बातें काटी गई थीं।
Advertisement
सुनील पाल का सिद्धू-अर्चना पर आरोप
पॉडकास्ट के दौरान सुनील पाल ने आगे शो के जज नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह को लेकर भी बात की। उन्होंने आरोप लगाया कि कैसे समय रैना की छोटी सी बात पर भी दोनों हंसते-हंसते लोटपोट हो गए थे लेकिन उनके जोक पर किसी को हंसी नहीं आई। सुनील को ऐसा लगा जैसे उनके खिलाफ कोई “प्लानिंग” की गई हो। उन्होंने कहा कि ‘ये सेगमेंट पहले से फिक्स था। समय के बहुत से अपशब्दों को एडिट कर दिया गया था’।
सुनील ने कहा कि उन्हें लगा कि वो कहीं ‘फंस’ गए हैं और उन्हें ‘निशाना’ बनाया जा रहा था। लोगों को कहा गया कि उनके जोक्स पर ना हंसे। सिद्धू ने समय के छोटे से जोक पर कहा कि ‘तुम अगले कपिल हो’। अर्चना भी सुनील के जोक पर हंसी नहीं तो ऐसे में उन्हें लगा कि उनके खिलाफ ‘प्लानिंग’ की गई थी।