अपडेटेड 4 June 2025 at 12:25 IST
'ये सिर्फ एक जीत नहीं, ऐसी लव स्टोरी है...', RCB की जीत पर सुनील शेट्टी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन, विराट कोहली पर लुटाया प्यार
Suniel Shetty: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिताब जीतने पर सुनील शेट्टी ने टीम को बधाई दी। विराट कोहली पर प्यार लुटाते हुए उन्होंने अनुष्का संग उनका एक प्यारा वीडियो शेयर किया और खास नोट भी लिखा।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के करोड़ों फैंस और विराट कोहली का सालों से चला आ रहा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। IPL 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स को हाकर RCB ने पहला खिताब अपने नाम किया। टीम की इसी जीत के साथ ही करोड़ों फैंस जश्न में डूबे हुए हैं। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी RCB की इस जीत को सेलिब्रेट करते और टीम को बधाई देते नजर आ रहे हैं। RCB के चैंपियन बनने पर एक्टर सुनील शेट्टी ने एक खास पोस्ट किया, जिसमें वो विराट कोहली पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए।
सुनील शेट्टी ने 18 सालों से विराट कोहली के चले आ रहे इंतजार, उनकी मेहनत की खूब तारीफ की। एक्टर ने कहा कि यह सिर्फ एक जीत नहीं, गर्व से भरी लव स्टोरी है।
सुनील शेट्टी ने लुटाया प्यार
इंस्टाग्राम पर सुनील शेट्टी ने IPL 2025 फाइनल मुकाबले के उस मोमेंट का इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें ट्रॉफी जीतने के बाद क्रिकेटर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा से गले लगकर रोते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "18 साल, अनगिनत रन, असीम विश्वास और आखिरकार नियति ने लाल रंग पहन लिया।"
एक्टर ने आगे लिखा, "विराट कोहली- वो शख्स जिसने आईपीएल को उसकी सबसे भयंकर दहाड़ दी। आखिरकार उसने ट्रॉफी उठा ही ली, जिसका वह दिल, आग और आत्मा से पीछा करता था। यह सिर्फ एक जीत नहीं है। यह गौरव से भरी एक लव स्टोरी है।"
Advertisement
स्टैंड में यूं खुशी से झूमीं अनुष्का
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी RCB की जीत को जमकर सेलिब्रेट करती नजर आईं। टीम जैसे ही चैंपियन बनीं स्टैंड में बैठीं एक्ट्रेस बच्चों की तरह चहक उठी। इस दौरान जहां मैदान में मौजूद विराट कोहली की आंखें नम थीं तो वहीं स्टैंड में अनुष्का खुशी से झूमती नजर आईं। अनुष्का का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अनुष्का से गले लग रो पड़े विराट कोहली
वहीं मैच के बाद अनुष्का शर्मा को इमोशनल हो रहे विराट को संभालते हुए देखा गया। क्रिकेटर के आंखों से बह रहे आंसुओं को देखकर दौड़ते हुए मैदान में पहुंचीं। अनुष्का ने कोहली को गले से लगाया और उनके आंसू पोंछे। इसके बाद विराट अनुष्का के माथे पर किस करते भी दिखे। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का ये मोमेंट फैंस का दिल जीत रहा है।
Advertisement
IPL के 18 सालों के इतिहास में RCB की टीम का तीन बार दिल टूटा। 2009, 2011 और 2016 में आरसीबी फाइनल तक तो पहुंची, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम की किस्मत बदली और उन्होंने पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 4 June 2025 at 12:25 IST