Toxic के प्री-रिलीज इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 2 छात्र घायल, लड़की बेहोश, यश ने बीच में रोकी स्पीच; बोले- प्‍लीज ध्‍यान रखिए

हैदराबाद में फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब छात्रों के पास लगा बड़ा और भारी साउंड बॉक्स का ढांचा अचानक ढह गया।

Yash's 'Toxic' Event in Hyderabad Hit by Mishap As Stage Equipment Collapses, Fans Injured
Toxic के प्री-रिलीज इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड-बॉक्स सेटअप गिरने से 2 छात्र घायल, लड़की बेहोश, यश ने बीच में रोकी स्पीच; बोले- प्‍लीज ध्‍यान रखिए | Image: X

हैदराबाद में फिल्म 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब छात्रों के पास लगा बड़ा और भारी साउंड बॉक्स का ढांचा अचानक ढह गया। इस घटना में 2 छात्र घायल हुए हैं। एक लड़की के बेहोश होने की भी खबर है। हादसे के वक्त साउथ स्टार यश मंच से भाषण दे रहे थे, लेकिन उन्होंने स्थिति बिगड़ते देख तुरंत अपना भाषण रोक दिया। खचाखच भरे स्टेडियम में हुए इस हादसे के बाद अब इवेंट में भीड़ और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले पोल पर चढ़ गए थे। इसी दौरान भारी सेटअप अचानक नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल छात्रों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। इवेंट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं और कुछ लोग घायल छात्रों को एम्बुलेंस की ओर ले जाते दिख रहे हैं।

मंच से स्‍पीच रोक यश ने तुरंत पूछा हालचाल

हादसे के समय यश मंच पर मौजूद थे और ‘‘टक्सिक’’ के जश्न में शामिल लोगों को संबोधित कर रहे थे। हादसे का पता चलते ही उन्होंने अपनी स्पीच बीच में रोक दी और आयोजकों से छात्रों की स्थिति के बारे में पूछा। मंच से यश ने कहा, “अरे, संभलकर। क्या वहां सब ठीक हैं? सर, कृपया जांच कीजिए। कृपया छात्रों, आप लोग ध्यान रखें।”

Advertisement

आपको बता दें कि गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम किरदार में हैं।

‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की हुई थी मौत

Advertisement

गौरतलब है कि हैदराबाद में पहले भी फिल्मी इवेंट में सुरक्षा को लेकर गंभीर हादसा हो चुका है। दिसंबर 2024 में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी। उनके बेटे की हालत भी गंभीर हुई थी। पुलिस ने थिएटर मैनेजमेंट पर सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाए थे।

इसे भी पढ़ें- मां ने मंगलसूत्र उतार फेंका तब भी नहीं माना कुणाल...iPhone नहीं बल्‍कि इस वजह से खत्म हुआ पूरा परिवार, मौत से पहले 5 सेकेंड की बात खोल रहे कई राज

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड