अपडेटेड 1 May 2025 at 12:41 IST

'यही कारण है पहलगाम में जो...'; बीच कॉन्सर्ट भड़के सोनू निगम, कन्नड़ में गाने के लिए चिल्लाया फैन तो ऐसे लगाई क्लास

Sonu Nigam Angry: सोनू निगम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक फैन पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। वो पहलगाम हमले का भी जिक्र करते हैं।

Follow : Google News Icon  
Stone Pelting At Sonu Nigam's Concert In Delhi Technological University's (DTU) Engifest? Singer’s Reaction Goes Viral
Sonu Nigam | Image: X

Sonu Nigam Angry: फेमस सिंगर सोनू निगम का एक हालिया वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक फैन पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। सिंगर लाइव परफॉर्म करने के लिए बेंगलुरु के ईस्ट पॉइंट कॉलेज में पहुंचे थे जहां एक लड़का जोर-जोर से ‘कन्नड़-कन्नड़’ चिल्लाने लगा। सिंगर ने कहा कि उन्हें कन्नड़ गाने काफी पसंद हैं लेकिन जिस तरह उस लड़के ने उनसे धमकी के अंदाज में कन्नड़ में गाने के लिए कहा, वो उन्हें रास नहीं आया। 

सिंगर ने स्टेज से ही उस लड़के की क्लास लगाई और साथ ही पहलगाम हमले का भी जिक्र किया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सोनू ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में जो सबसे अच्छे गाने गाए हैं, वो कन्नड़ हैं। 

सोनू निगम को क्यों आया फैन पर गुस्सा?

सोनू ने आगे कहा कि वो जब भी कर्नाटक में शो करने आते हैं तो बहुत इज्जत के साथ आते हैं क्योंकि वहां के लोग उन्हें परिवार की तरह मानते हैं। उन्होंने आगे कहा- ‘मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां एक लड़का जिसकी उम्र भी उतनी नहीं होगी,  जितने सालों से मैं कन्नड़ गाने गा रहा हूं। वो मुझे धमकाते हुए कहता है- कन्नड़ कन्नड़। यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ है ना, यही कारण है जो कर रहे हो, जो किया था ना अभी। देखो तो कौन सामने खड़ा है, मुझे कन्नड़ लोगों से प्यार है’। 

सोनू निगम की फैंस से अपील

कल हो ना हो फेम सिंगर ने ऑडियंस से ये भी कहा कि वो दुनियाभर में जहां भी परफॉर्म करने जाते हैं, 14 हजार की ऑडियंस में भी अगर एक आवाज आती है ‘कन्नड़’ तो सिंगर उस एक इंसान के लिए भी कुछ लाइन कन्नड़ में गाते हैं। उन्होंने अंत में कहा- “मैं इतनी इज्जत करता हूं आपकी, इतना प्यार करता हूं। तो थोड़ा सा रहना चाहिए, ऐसा नहीं करना चाहिए आपको”।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः एल्विश के साथ 'रोमांटिक' हुईं अंकिता लोखंडे, कपल डांस देख पति विक्की को होने लगेगी जलन! VIDEO VIRAL

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 May 2025 at 12:41 IST