अपडेटेड 21 July 2025 at 14:53 IST
स्विट्जरलैंड में मस्ती करती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, पति जहीर ने किया ऐसा प्रैंक, गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हाल ही में वेकेशन मनाने के लिए स्विट्जरलैंड गए थे। वहां से उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक साल पूरा हो चुका है। कपल ने सात सालों की डेटिंग के बाद शादी की थी और आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी मस्ती भरी तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहता है। इस बीच, सोनाक्षी और जहीर हाल ही में वेकेशन मनाने के लिए स्विट्जरलैंड गए थे।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। कपल अक्सर एक-दूसरे के साथ प्रैंक वीडियो डालता रहता है जिसमें उनकी खट्टी-मीठी नोकझोंक सबको खूब पसंद आती है।
स्विट्जरलैंड में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मस्ती
दबंग स्टार ने कुछ घंटे पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें जहीर उन्हें छेड़ते दिख रहे हैं। सोना अपने बैग पर पैर रखते हुए अपने शूलेस बांध रही थी। इतने में पीछे से जहीर ने बैग को धक्का दे दिया जिससे सोना का बैलेंस बिगड़ गया और वो गिरते-गिरते बचीं। पति के इस प्रैंक के बाद सोनाक्षी ने उन्हें मजाक में थप्पड़ भी मारा। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- प्यार में गिर रहे हैं।
स्विट्जरलैंड डायरीज से सोनाक्षी-जहीर की यादें
इसके बाद लुटेरा स्टार ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी स्विट्जरलैंड ट्रिप से भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में कपल को स्विट्जरलैंड की ट्रेन में सफर करते देखा जा सकता है। लगता है कि ये ट्रेन राइड सोना को काफी भा गई हैं। यही कारण है कि उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट खासतौर पर स्विट्जरलैंड की ट्रेन को ही डेडिकेट किया है।
Advertisement
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा- 'वेल ट्रेन्ड लेकिन सच में यार… ये स्विट्जरलैंड में पब्लिक ट्रांसपोर्ट कितने सुविधाजनक है? हमें इसकी आदत हो सकती है'।
ये भी पढ़ेंः Son of Sardaar 2 के बाद अब इस फिल्म की टली रिलीज, क्या Saiyaara और Metro In Dino का बॉक्स ऑफिस बना कारण?
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 July 2025 at 14:53 IST