सोनाक्षी सिन्‍हा संग जहीर ने किया बंद कमरे में डांस, फिर ऐसा क्या हुआ जो एक्‍ट्रेस ने पति को..., VIRAL VIDEO में साफ दिखी कपल की 'ग्रैंड मस्‍ती'

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: जहीर इकबाल ने हाल ही में कुछ ऐसा किया जिससे उन्हें सोनाक्षी सिन्हा से एक चपेड़ खानी पड़ गई। वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha | Image: Instagram

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बी-टाउन के चर्चित कपल हैं। दोनों अक्सर फनी मोमेंट्स शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने जो क्लिप शेयर की है उसमें पति संग उनकी 'मस्तीखोर' केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

प्रैंक वीडियोज के लिए जाने जाने वाला कपल एक-दूजे संग 'बदमाशी' करने का कोई मौका नहीं छोड़ता। कई बार जहीर पत्नी को छेड़ते, डराते और हैरान करते नजर आते हैं। हालांकि, ये सब सिर्फ मजाक-मस्ती में होता है। कपल की यही शानदार केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत लेती है।

जहीर की हरकत से चिढ़ीं सोनाक्षी?

अब सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जहीर संग थिरकती नजर आ रही हैं। हालांकि, दोनों का ये डांस काफी यूनिक है। जहां सोनाक्षी गाने के हिसाब से स्टेप्स कर रही हैं, तो वहीं जहीर अपनी मस्ती में मस्त हैं। जहीर अजीबोगरीब स्टेप कर रहे हैं, जिस पर सोनाक्षी चिढ़ते हुए कहती हैं कि तुम नॉर्मल इंसान की तरह डांस क्यों नहीं कर सकते?

‘तुम इतने पागल क्यों हो?’

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि सोनाक्षी के टोकने के बावजूद जहीर की मस्ती चालू रहती है। उन्हें देख सोनाक्षी अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पाती। वो कहती हैं कि तुम इतने पागल क्यों हो?  अब जहीर ने ऐसा क्यों करते हैं, इसका अंदाजा लगाना शायद ही मुश्किल है। फैंस इस बात से वाकिफ है कि जहीर पत्नी को परेशान करने का कोई मौका नहीं गंवाते। ऐसे में वो डांस करते-करते एक्ट्रेस के नजदीक जाते हैं और फिर अपनी टी-शर्ट से उनका मुंह ढक देते हैं।

Advertisement

एक्ट्रेस ने शरारत पर पति को ‘पीटा’

हमेशा की तरह उनकी मस्ती से अनजान सोनाक्षी इस बार भी उनके मस्तीभरे जाल में फंस जाती हैं। हालांकि, पति की इस हरकत से नाराज होने के बजाय, एक्ट्रेस जोर-जोर से ठहाके लगाने लगती हैं। वो तुरंत अपने सिर से उनकी टी-शर्ट हटाती हैं और उन्हें मारकर चली जाती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'अपनी ही धुन पर नाच रहे हैं।' कपल की केमिस्ट्री पर एक बार फिर फैंस अपना दिल हार बैठे।

यूजर्स बोले- जिंदगी जीत ली

कपल की वीडियो देखने के बाद फैंस रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा, 'वो अपनी शादी में इतनी ज्यादा खुश है कि लोग इस बात पर जबरदस्त नफरत फैला रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आप दोनों ने सच में जिंदगी जीत ली।' एक अन्य ने लिखा, 'शादीशुदा जीवन में, पूरी जिंदगी खुशी-खुशी बिताने के लिए पति-पत्नी के बीच दोस्ती का होना सबसे ज्यादा जरूरी है।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: थूका, गालियां दी और... LIVE कॉन्सर्ट में अर्पित बाला भूले मर्यादा, सिंगर ने ऑडियंस के साथ की 'ओछी' हरकत? VIDEO वायरल

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड