अपडेटेड 23 June 2024 at 06:51 IST

शादी के बाद धर्म नहीं बदलेंगी सोनाक्षी सिन्हा, मां ने घर में कराई पूजा, वीडियो वायरल

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के घरों को सजा दिया गया है और दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल है।

Follow : Google News Icon  
Sonakshi Sinha with mother Poonam Sinha
मां पूनम सिन्हा के साथ सोनाक्षी सिन्हा | Image: Varinder Chawla

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज यानि 23 जून को शादी करने वाले हैं। इससे पहले कपल के घर में प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। शुरुआत मेहंदी फंक्शन से हुई थी और अब सोनाक्षी के घर रामायण में एक छोटी सी पूजा रखी गई है जिसकी झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शादी से पहले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के घरों को सजा दिया गया है और दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल है। पहले ऐसी अफवाहें उड़ रही थीं कि सोनाक्षी के दूसरे धर्म के लड़के से शादी करने से उनका परिवार नाखुश है लेकिन फिर प्री-वेडिंग फंक्शन में परिवार ने साथ आकर मनमुटाव की सभी खबरों को खारिज कर दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से पहले मां ने रखी खास पूजा

सोशल मीडिया पर कल शाम के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें दिख रहा है कि कैसे पूनम सिन्हा ने अपने घर पर अपनी बेटी सोनाक्षी के लिए उनकी शादी से पहले एक पूजा रखी थी। शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण में ये पूजा रखी गई थी जिसकी झलक फैंस को भी देखने को मिली। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे काफी सारे पंडित होते हैं जिनके आगे हवन कुंड रखा होता है और वे मंत्रोच्चारण कर रहे होते हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

सोनाक्षी ब्लू कलर का सूट पहनकर पूजा के लिए पहुंची थी जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर ब्राइडल ग्लो देखते ही बन रहा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में फैंस ने उनकी उंगली में एक बड़ी डायमंड रिंग को भी स्पॉट कर लिया तो उनकी इंगेजमेंट रिंग होगी। 

Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद इस्लाम करेंगी कबूल?

ऐसी खबरें आई थीं कि हीरामंडी स्टार शादी के बाद इस्लाम कबूल कर लेंगी लेकिन ऐसा नहीं है। सोनाक्षी के होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने खुद इसका खंडन किया है। उन्होंने फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत में कहा कि वो कन्वर्ट नहीं हो रही हैं। 

उन्होंने आगे कहा- “उनका मिलन दिलों का मिलन है और इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है। मैं मानवता में यकीन करता हूं। भगवान को हिंदू भगवान और मुसलमान अल्लाह कहते हैं लेकिन अंत में हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है”।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः जहीर संग शादी के बाद क्या इस्लाम कुबूल करेंगी सोनाक्षी? शत्रुघ्न सिन्हा के समधी ने दिया बड़ा बयान

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 June 2024 at 06:51 IST