अपडेटेड 22 June 2024 at 20:06 IST

जहीर संग शादी के बाद क्या इस्लाम कुबूल करेंगी सोनाक्षी? शत्रुघ्न सिन्हा के समधी ने दिया बड़ा बयान

23 जून को शादी करने जा रही सोनाक्षी सिन्हा को लेकर यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या वह इस्लाम कबूर करेंगी। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा के समधी बड़ा बयान आया है।

Follow : Google News Icon  
Sonakshi Sinha
क्या इस्लाम कबूल करेंगी सोनाक्षी? | Image: instagram

Sonakshi Sinha Accept Islam After Marriage?: दबंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा 23 जून 2024 दिन रविवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर मैरिज करने वाली है। वहीं दोनों की शादी को लेकर उनके परिवार और दोस्तों के बीच काफी खुशी का महौल है। इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है, कि क्या सोनाक्षी शादी के बंधन के बंधने के बाद इस्लाम धर्म अपनाएंगी या नहीं। ऐसे में अब इस सवाल पर एक्ट्रेस के होने वाले ससुर और दूल्हे के पिता इकबाल रतनसी ने खुलासा किया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जहीर के पिता इकबाल रतनसी ने बताया कि, 'इसमें न तो हिंदू और न ही मुस्लिम रीति-रिवाज होंगे। यह एक सिविल मैरिज होगी। साथ ही उन्होंने सोनाक्षी के धर्मपरिवर्तन को लेकर भी खुलासा किया।'

सोनाक्षी के धर्मपरिवर्तन पर ससुर इकबाल रतनसी का खुलासा

इकबाल रतनसी यानी जहीर के पिता ने उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि सोनाक्षी अपनी शादी के बाद इस्लाम धर्म अपना सकती हैं। इस पर खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, 'वह धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं और यह पक्का है। उनका रिश्ता दिलों का मिलन है और इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं मानवता में विश्वास करता हूं। हिंदू भगवान को भगवान और मुसलमान अल्लाह कहते हैं, लेकिन आखिरकार हम सभी इंसान हैं। मेरा आशीर्वाद जहीर और सोनाक्षी के साथ है।"

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरों के बाद इनके परिवार के बीच मनमुटाव की खबरें भी आईं थी। साथ ही यह भी कहा जा रहा था कि सोनाक्षी के परिवार वाले इस शादी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन एक्ट्रेस के पिता और अभिनेता से नेता बने शत्रुध्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में क्लियर कर दिया कि परिवार में थोड़ तनाव था, जो अब ठीक है और सभी लोग शादी में शामिल होंगे।

Advertisement

7 साल की डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं सोनाक्षी-जहीर

सोनाक्षी और जहीर 23 जून को कोर्ट मैरिज करेंगे, इसके बाद मुंबई में शिल्पा शेट्टी के हाई-प्रोफाइल रेस्टोरेंट बैस्टियन में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और रविवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खास दिन पर हुमा कुरैशी और आयुष शर्मा समेत कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी हाल ही में संजय लीला भंसाली की पहली सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में नजर आई थीं। इसमें मनीषा कोइराला, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सहगल मेहता भी लीड रोल में दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें… अनुपम खेर के ऑफिस में चोरी, फिल्म नेगेटिव ले गए चोर; एक्टर ने वीडियो शेयर कर दिखाया हाल

Advertisement

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 June 2024 at 20:06 IST