सोनाक्षी सिन्हा के पति पर चढ़ा 'मुन्ना भाई' का खुमार! जहीर का लुक देख एक्ट्रेस भी नहीं रोक पाईं हंसी- VIDEO

सोनाक्षी सिन्हा के पति जहीर इकबाल पर मुन्ना भाई का खुमार चढ़ा है। उनका लुक और चाल-ढाल देखकर तो यही लग रहा है। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर इसकी झलक दिखाई है।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal | Image: Instagram

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। ये जोड़ी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और मजेदार वीडियो के जरिए फैंस का दिल जीत लेती है। फैंस भी इनकी आपसी बॉन्डिंग और शरारतों को बेहद पसंद करते हैं। इसी बीच, एक्ट्रेस ने अपने पति जहीर के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

इस वीडियो में जहीर इकबाल बॉलीवुड के आइकॉनिक कैरेक्टर 'मुन्ना भाई' के अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लू जींस के साथ शर्ट पहनी हुई है, जो उनके इस लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रही है। हालांकि, फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान जहीर के हेयरस्टाइल और माथे के तिलक ने खींचा है।

सोनाक्षी ने दिखाई पतिदेव की झलक

वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्होंने एक छोटी सी चोटी बांधी हुई है और माथे पर तिलक लगाया हुआ है, जो उनके इस लुक को और भी ज्यादा मजेदार बना रहा है। सिर्फ लुक ही नहीं, बल्कि जहीर इस वीडियो में मुन्ना भाई की तरह ही स्वैग वाली चाल-ढाल भी दिखाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, वह संजय दत्त के उसी मशहूर अंदाज में उनकी बोली की नकल करते हुए दिखाई दिए।

जहीर का लुक देख हंसी नहीं रोक पाई एक्ट्रेस

सोनाक्षी पति के इस अंदाज को अपने कैमरे में कैप्चर करने से रोक नहीं पाईं। वो वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहती हैं, 'हम 'वसूली भाई' से 'मुन्ना भाई' बन गए हैं।' इसके बाद एक्ट्रेस मुन्ना भाई कहकर जहीर को बुलाती हैं और ठहाके लगाने लगती हैं। फिर पूरा माहौल मजेदार हो जाता है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस कपल पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इन्हें अपना फेवरेट कपल बताया, तो वहीं कुछ ने इन्हें 'प्रैंकोफोबिया' से ग्रसित बताया।

Advertisement

कपल ने 2024 में की थी शादी

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर एक-दूसरे के साथ अक्सर प्रैंक करते रहते हैं। इसकी झलक उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलती रहती है। इसके अलावा दोनों अपना रोमांटिक साइड भी दिखाने से पीछे नहीं हटते। कपल आए दिन अपनी मजेदार केमिस्ट्री और नोकझोंक के वीडियो फैंस संग शेयर करते रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने लगभग 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून, 2024 में शादी कर ली थी। 

यह भी पढ़ें: Toxic Box Office Collection Day 3: यश की फिल्म को रक्षाबंधन पर नहीं देखा भाइयों-बहनों ने, तीसरे दिन कलेक्शन बुरी तरह गिरा

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड