अपडेटेड 19 September 2024 at 16:21 IST
जहीर से शादी करने से पहले ऐसी लाइफ जी रही थीं सोनाक्षी, सामने आया वीडियो, बोलीं- अब तो...
Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इस साल 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की थी। अब कपल के डेटिंग फेज का एक वीडियो सामने आया है जो वायरल हो रहा।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sonakshi Sinha : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को जमकर एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने इस साल 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। इसी दिन कपल के रिलेशनशिप को सात साल पूरे हुए थे, यही कारण है कि दोनों ने शादी के बंधन में बंधने के लिए इसी खास तारीख को चुना। अब एक्ट्रेस ने अपने डेटिंग के दिनों का एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोनाक्षी को घूमने-फिरने का कितना शौक है, ये उनके इंस्टाग्राम हैंडल से ही पता लगाया जा सकता है। शादी करने के दो महीने के अंदर ही वो अपने पति जहीर के साथ कम से कम तीन वेकेशन पर जा चुकी हैं। अब उन्होंने अपने मिस्र वेकेशन की एक झलक फैंस के साथ शेयर की जहां वह शादी करने से पहले गई थीं।
सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया मिस्र वेकेशन का वीडियो
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने सात सालों तक अपने रिलेशनशिप को मीडिया की नजरों से छिपाकर रखा था। अब जब दोनों पति-पत्नी बन चुके हैं, ऐसे में कपल धीरे-धीरे अपने रिश्ते के यादगार मूमेंट्स को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। इसी कड़ी में, दबंग स्टार ने अपनी एक ट्रिप से वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों एडवेंचर करते नजर आ रहे हैं।
ये वीडियो कपल के मिस्र वेकेशन का है जिसमें दोनों पैरामोटरिंग करते दिख रहे हैं। ये एडवेंचर कपल ने शादी से पहले किया था। उस समय दोनों ने केवल अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रिप से अपनी सोलो तस्वीरें शेयर की थीं लेकिन अब चूंकि उनकी शादी हो गई है, तो सोनाक्षी ने आर्काइव से ये वीडियो शेयर कर फैंस को क्यूट सरप्राइज दिया है।
Advertisement
इसके साथ सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा- “पिरामिड को देखने का सबसे अच्छा तरीका उनके ऊपर से उड़ना है। थ्रोबैक टू इजिप्ट!! सभी मजेदार चीजें अब आर्काइव से बाहर आ रही हैं। शादीशुदा होने के फायदे”।
जब सोनाक्षी ने की मैरिड लाइफ पर बात
सोनाक्षी और जहीर हाल ही में एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे जहां एक्ट्रेस ने शादी के बाद अपनी जिंदगी पर बात की। उन्होंने बताया कि उनके ऊपर ससुराल में खाना बनाने का प्रेशर नहीं हैं। अगर वो कभी खाना बनाएंगी तो केवल इसलिए क्योंकि वो बनाना चाहती हैं।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 19 September 2024 at 16:21 IST