Sitaare Zameen Par OTT Release Date: आमिर खान की फिल्म का थिएटर के बाद OTT पर होगा धमाका, जानिए कब और कहां देखें ‘सितारे जमीन पर’
Sitaare Zameen Par OTT Release Date: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने तो तैयार है। इस फिल्म को अब दर्शक घर बैठे देख पाएंगे।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Sitaare Zameen Par OTT Release Date: ‘सितारे जमीन पर’ अब सिनेमाघरों के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। आमिर खान की इस चर्चित फिल्म को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो अब खत्म होने वाला है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म को कब और कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे।
कब और कहां देखें फिल्म
फिल्म को लेकर आधिकारिक अनाउंसमेंट हो चुकी है कि यह 3 अप्रैल 2026 से SonyLIV पर स्ट्रीम की जाएगी। खास बात यह है कि थिएटर रिलीज और यूट्यूब ऑन-डिमांड के बाद अब यह फिल्म दर्शकों के लिए OTT पर उपलब्ध होगी, जिससे ज्यादा लोग इसे आसानी से देख सकेंगे।
बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन
फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। दुनियाभर में लगभग 266 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह 2025 की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही है। फिल्म की कहानी की बात करें तो यह गुलशन अरोरा नाम के एक बास्केटबॉल कोच के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी एक गलती के बाद पूरी तरह बदल जाती है। सजा के तौर पर उसे न्यूरोडाइवर्जेंट खिलाड़ियों की टीम को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी मिलती है। शुरुआत में यह काम उसके लिए मजबूरी होता है, लेकिन धीरे-धीरे यही सफर उसे जिंदगी का नया नजरिया सिखाता है।
‘सितारे जमीन पर’ की स्टार कास्ट
फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में नजर आती हैं। यह फिल्म 2007 में आई ‘तारे जमीन पर’ की थीम को आगे बढ़ाती है और एक इमोशनल, इंस्पिरेशनल कहानी पेश करती है।