Dhurandhar 2 से कैसी चिढ़! फिल्म जहां तोड़ रही रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, पाकिस्तानी उसे बता रहे बकवास; VIDEO में साफ दिख रही झल्लाहट
Dhurandhar 2 Pakistan Reaction Controversy: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग 'धुरंधर 2' को देखने के बाद उसपर गलत टिप्पड़ी करते हुए नजर आ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Dhurandhar 2 Pakistan Reaction Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर इसे लेकर विवाद भी बढ़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ पाकिस्तानी दर्शकों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, जिसने बहस को और तेज कर दिया है। इस वीडियो में लोग फिल्म को लेकर तरह- तरह की बातें बोल रहे हैं।
पाकिस्तान में फिल्म को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी
वायरल वीडियो में कुछ लोगों ने फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कई दर्शकों ने इसे कमजोर और एकतरफा कंटेंट वाली फिल्म बताया, जबकि कुछ ने इसे केवल एक खास दर्शक वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई फिल्म कहा। वीडियो में एक युवक द्वारा फिल्म के एक डायलॉग को दोहराते हुए आक्रामक टिप्पणी करने का दावा किया गया है, जिसके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। हालांकि, इस तरह के बयानों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो रही है।
बैन के बावजूद दर्शकों की दिलचस्पी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' पाकिस्तान और कुछ खाड़ी देशों में बैन चल रही है, इसके बावजूद कई लोग इसे देखने के लिए दूसरे देशों तक पहुंचे हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस क्रेज और इसके बैन होने के बावजूद लोगों का इसे देखने की उत्सुकता काफी देखी जा रही है।
'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई
19 मार्च 2026 को रिलीज हुई 'धुरंधर 2' ने महज कुछ ही दिनों में जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है। भारत और विदेशों में मिलाकर फिल्म ने सैकड़ों करोड़ की कमाई कर ली है और जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है। फिल्म के सभी शोज हाउसफुल ही चल रहे हैं। कई दर्शकों को तो समय पर टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' अकेले ही सिनेमाघरों पर राज कर रही है।