'सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे...', सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी, कहा- 2024 में तेरे क्लब में तुझे ट्रेलर दिखाया था

Badshah Threat News: बीते दिनों अपने गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में आए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है।

Badshah Threat News
Badshah Threat News | Image: instagram

Badshah Threat News: बीते दिनों अपने गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में आए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह को हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक धमकी मिली है। इस धमकी भरे नोट में बादशाह के माथे में गोली मारने की बात कही गई है। 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पानीपत में हुए एक फायरिंग मामले की जिम्मेदारी लेते हुए ये धमकी भरा नोट जारी किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली पानीपत फायरिंग की जिम्मेदारी

रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए पानीपत में हुए एक फायरिंग मामले की जिम्मेदारी लेते हुए लिखा- ‘जय महाकाल, जय श्रीराम। राम-राम सभी भाइयों को। आज वेस्टर्न यूनियन (हवाला कारोबार) असंध रोड, पानीपत में गैरी और शैंकी के ऑफिस पर जो फायरिंग हुई है, वो मैंने रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) ने करवाई है’।

गैंग ने आगे लिखा- ‘ये हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेजकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा था। ये बहुत बड़े लेवल पर हवाला का काम करता है। इसे हमने कॉल करके वॉर्निंग भी दी थी लेकिन इसे समझ नहीं आई। ये सिर्फ एक ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। जितने लोग हवाला का काम करते हैं, समय रहते सुधर जाओ, नहीं तो उनका अंजाम बहुत बुरा होगा’।

Advertisement

बादशाह को जान से मारने की धमकी

पोस्ट के अंत में एक नोट दिया गया है जिसमें लिखा है- ‘सिंगर बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है। तुझे 2024 में तेरे क्लब में ट्रेलर दिखाया था, अगली बार सीधे तेरे माथे में गोली मारेंगे’।

बता दें कि इस धमकी के पीछे बादशाह के लेटेस्ट विवादित गाने ‘टटीरी’ को बताया जा रहा है। इस गाने के लिरिक्स पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के ‘सेक्शुअलाइजेशन’ करने का आरोप लगा था। बढ़ता विवाद देख अब बादशाह ने माफी मांग ली है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Badshah Tateeree Controversy: 'ये किसी औरत और बच्चे के लिए नहीं था लेकिन...', FIR दर्ज होने के बाद बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग के लिए मांगी माफी

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड