अपडेटेड 7 March 2026 at 18:40 IST
Badshah Tateeree Controversy: 'ये किसी औरत और बच्चे के लिए नहीं था लेकिन...', FIR दर्ज होने के बाद बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग के लिए मांगी माफी
Badshah Tateeree Song Controversy: रैपर और सिंगर बादशाह के लेटेस्ट हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। इसे देखते हुए अब बादशाह ने माफी मांग ली है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Badshah Tateeree Song Controversy: रैपर और सिंगर बादशाह के लेटेस्ट हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर जमकर विवाद हो रहा है। इस गाने के लिरिक्स पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के ‘सेक्शुअलाइजेशन’ करने का आरोप लग रहा है। बढ़ता विवाद देख अब बादशाह ने माफी मांग ली है।
बादशाह ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो जारी कर लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वो हरियाणा के बेटे हैं और उन्हें उम्मीद है कि लोग उन्हें माफ कर देंगे।
बादशाह ने 'टटीरी' गाने को लेकर मांगी माफी
बादशाह ने अपने वीडियो में कहा कि उनके नए गाने 'टटीरी' में लिरिक्स और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से कई लोगों को, खासतौर पर हरियाणा के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। सिंगर ने कहा कि वो खुद हरियाणा से हैं, उनकी बोली, खानपान और पहचान ही हरियाणा से है। उनके मुताबिक, 'मेरा इरादा कभी भी हरियाणा के किसी बच्चे या महिला के बारे में ऐसी बेहूदी बात करना नहीं था'।
उन्होंने आगे कहा, “मैं हिप हॉप जॉनर से हूं जहां लिरिक्स अक्सर अपने प्रतिद्वंदी को नीचा दिखाते हैं, अपने कंपटीशन के लिए होते हैं। किसी भी औरत या बच्चे के लिए कभी नहीं था या मैं ऐसा कभी करूंगा। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैं हरियाणा के कल्चर और बोली को जहां भी जाऊं अपने साथ लेकर जाऊं। अगर उससे किसी को भी ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं कि आप मुझे हरियाणा का बेटा समझ कर मुझे माफ करेंगे”।'
Advertisement
'टटीरी' गाने को लेकर बुरे फंसे बादशाह
गाने का एक पार्ट खासतौर पर वायरल हो रहा है जिसमें सिंगर गा रहे हैं- 'आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबको घोड़ी बनाने', जबकि स्कूल यूनिफॉर्म पहनी हुई लड़कियां नाच रही थीं। इसे नेटिजंस ने आपत्तिजनक बताते हुए कड़े एक्शन की मांग की है। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज कर दी। पुलिस ने वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के लिए नोटिस भी जारी किए और बादशाह को देश छोड़ने से रोकने के लिए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बीच, सिंगर ने जानकारी दी है कि गाने को हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Gen Z पर डालेगा बुरा असर? बादशाह के 'टटीरी' गाने पर बवाल के बाद यूट्यूब से हटाया, महिला आयोग ने भेजा था नोटिस
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 March 2026 at 17:50 IST