अपडेटेड 8 November 2025 at 21:58 IST
Zootopia 2 Trailer Out: 'जूटोपिया 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, 'जूडी हॉप्स' में श्रद्धा कपूर की आवाज ने मचा दिया धमाल
Zootopia 2 Trailer Out: डिज्नी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जूटोपिया 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें 'जूडी हॉप्स' की हिंदी की आवाज श्रद्धा कपूर ने दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Zootopia 2 Trailer Out: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार डिज्नी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जूटोपिया 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस एनिमेटेड फिल्म ने अपने पहले ही झलक में दर्शकों का दिल जीत लिया है। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां श्रद्धा कपूर बटोर रही हैं, जिन्होंने इस बार फिल्म की प्यारी खरगोश पुलिस ऑफिसर जूडी हॉप्स को हिंदी में अपनी आवाज दी है।
जूडी हॉप्स की आवाज बनीं श्रद्धा कपूर
वीडियो में श्रद्धा की आवाज सुनते ही फैंस झूम उठे हैं। उनकी एनर्जी, मासूमियत और इमोशन से भरी टोन ने इस किरदार में तड़का ऐड कर दिया है। फैंस का कहना है कि 'श्रद्धा की आवाज जूडी हॉप्स के लिए बिल्कुल परफेक्ट फिट है।' एक यूजर ने लिखा, 'जूडी हॉप्स के लिए परफेक्ट चॉइस,' वहीं दूसरे फैन ने कहा, 'श्रद्धा की आवाज में वही जोश और दिल छू लेने वाली वाइब है, जो जूडी के किरदार में चाहिए थी।'
कहानी में लौट रहा रोमांस और ट्विस्ट
‘जूटोपिया 2’ के ट्रेलर में जूडी और निक की जोड़ी एक बार फिर एक रोमांचक मिशन पर नजर आ रही है। कहानी में इस बार नए चैलेंजेस, ह्यूमर और इमोशन्स का ऐसा कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा, जिसने पहली फिल्म को दुनियाभर में सुपरहिट बनाया था। रंगीन दुनिया, नए कैरेक्टर्स और समझदारी भरे संवादों के साथ यह सीक्वल बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए एंटरटेनिंग एक्सपीरियंस साबित होने वाला है।
कब और कहां देखें फिल्म?
‘जूटोपिया 2’ इस साल के लास्ट में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 28 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। डिज्नी के इस सीक्वल से दर्शकों को एक बार फिर उम्मीद है कि यह एनिमेशन सिनेमा की दुनिया में नया जादू बिखेरने को तैयार है।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 8 November 2025 at 21:58 IST