पहले थामा हाथ, फिर कार में गोद में बैठाया... बर्थडे पर राघव जुयाल ने शहनाज गिल संग कंफर्म किया रिश्ता? फैंस बोले- अब छिपाना बंद करो- VIDEO

राघव जुयाल के बर्थडे सेलिब्रेशन से सामने आए एक वीडियो ने शहनाज गिल संग उनके डेटिंग रूमर्स को हवा दे दी है। वीडियो में राघव, शहनाज का हाथ थामकर उन्हें कार तक ले जाते और फिर बेहद करीब (गोद में) बिठाते दिखे। दोनों की यह केमिस्ट्री देख फैंस अब इस रिश्ते को दोस्ती से बढ़कर मान रहे हैं।

Raghav- Shehnaaz
कार में साथ बैठते राघव और शहनाज का वीडियो वायरल | Image: Instagram

Shehnaz Gill- Raghav Juyal: एक्ट्रेस शहनाज गिल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले काफी समय से शहनाज गिल और मशहूर डांसर-अभिनेता राघव जुयाल (Raghav Juyal) के अफेयर की चर्चाएं बी-टाउन के गलियारों में तैर रही हैं। हालांकि, दोनों हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ 'अच्छा दोस्त' बताते आए हैं। अब राघव के बर्थडे से सामने आए एक वीडियो ने दोनों के डेटिंग रूमर्स को नया मोड़ दे दिया है। फैंस तो इसे दोनों के रिश्ते पर 'पक्की मुहर' मान रहे हैं।

आज, 10 जुलाई को राघव जुयाल का बर्थडे है। इससे पहले 9 जुलाई को मुंबई में उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे पार्टी में फिल्म और टेलीविजन जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की। पार्टी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

शहनाज को प्रोटेक्ट करते दिखे राघव

राघव के बर्थडे सेलिब्रेशन में शहनाज गिल भी पहुंची। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राघव को शहनाज को प्रोटेक्ट करते देखा जा सकता है। इसके बाद जो हुआ, उसने फैंस को हैरान कर दिया।

फिर कार में गोद में बैठाया

वीडियो में राघव और शहनाज को हाथ पकड़कर कार तक पहुंचते देखा जा सकता है। राघव पहले गाड़ी में बैठते हैं। इसके बाद शहनाज कार के अंदर जाती हैं। इस दौरान शहनाज को राघव की गोद में बैठते भी देखा गया। ऐसा पहली बार था, जब राघव और शहनाज को इतने करीब देखा गया। इसके बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स को फिर हवा मिल गई। दोनों के बीच इस सिजलिंग और क्लोज केमिस्ट्री से फैंस के बीच खलबली मच गई है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर लोगों के इस पर अलग-अलग रिएक्शंस आ रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अब दोनों को अपना रिश्ता छुपाना बंद कर देना चाहिए। कई लोग दोनों की बॉन्डिंग को पसंद कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि वीडियो में दोनों के बीच की बॉन्डिंग किसी दोस्ती से कहीं बढ़कर नजर आ रही है।

बता दें कि शहनाज और राघव के लिंक-अप की खबरें साल 2023 में आई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के सेट से शुरू हुई थीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान खुद सलमान खान ने भी हिंट दिया था। इसके बाद शहनाज और राघव को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। हालांकि, दोनों ने कभी इस रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अक्षरा सिंह संग चहल की एक्स-वाइफ धनश्री ने ऐसे मारे ठुमके कि हिल गया पूरा UP-बिहार, वीडियो देख फैंस बोले- ‘बवाल’

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड