अक्षरा सिंह संग चहल की एक्स-वाइफ धनश्री ने ऐसे मारे ठुमके कि हिल गया पूरा UP-बिहार, वीडियो देख फैंस बोले- 'बवाल'
सोशल मीडिया पर इस समय भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह और मशहूर डांसर धनश्री वर्मा के डांस का जलवा छाया हुआ है। दोनों का एक नया डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में अक्षरा और धनश्री सुपरहिट गाने 'छम्मा-छम्मा' पर थिरकती नजर आ रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

भोजपुरी इंडस्ट्री की 'शेरनी' अक्षरा सिंह इन दिनों कामयाबी के सातवें आसमान पर हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद अब वे श्रद्धा कपूर के साथ अगले बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं। लेकिन इस बीच अक्षरा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा धमाका किया है, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ उनका एक लेटेस्ट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस इंस्टाग्राम रील में धनश्री और अक्षरा सदाबहार गाने 'छम्मा-छम्मा' पर हुक स्टेप्स करती नजर आ रही हैं। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने हुए हैं, जिससे वे सगी बहनें लग रही हैं। वीडियो में दोनों के कातिलाना ठुमके, बेमिसाल एनर्जी और कमाल के एक्सप्रेशन्स ने फैन्स को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
धनश्री और अक्षरा का धमाकेदार डांस
धनश्री और अक्षरा का यह कोलैबोरेशन हर किसी के लिए एक बड़ा सरप्राइज था, क्योंकि किसी ने भी दोनों को एक साथ देखने की उम्मीद नहीं की थी। वीडियो को शेयर करते हुए धनश्री वर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ गाने कभी पुराने नहीं होते, बल्कि समय के साथ और भी ज्यादा जीवंत हो जाते हैं। उनकी एनर्जी कभी कम नहीं होती।'इसके साथ ही उन्होंने इस ओरिजिनल गाने की स्टार उर्मिला मातोंडकर को टैग करते हुए उन्हें अपनी सबसे पसंदीदा परफॉर्मर बताया। अक्षरा सिंह ने भी इस पोस्ट पर दिल जीतने वाला कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'एनर्जी ही एनर्जी को पहचानती है, लव यू।'
वीडियो देख फैंस हुए हैरान
इस डांस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। आम फैन्स के साथ-साथ बड़े-बड़े सेलेब्स भी दोनों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ, रश्मि देसाई और म्यूजिक डायरेक्टर सलीम मर्चेंट ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी ड्रॉप कर दोनों पर खूब प्यार लुटाया है।
Advertisement
फैन्स भी इस जुगलबंदी को देखकर क्रेजी हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'धनश्री और अक्षरा... दोनों ही तबाही हैं! वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "यह तो एकदम फायर परफॉर्मेंस है। कई लोगों ने लिखा कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ये दोनों स्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। कुल मिलाकर, अक्षरा और धनश्री के इस 'किलर' डांस ने सोशल मीडिया पर पूरी तरह से तहलका मचा दिया है।