अपडेटेड 28 June 2025 at 11:46 IST
एक्टिंग ही नहीं पढ़ाई में भी तेज थी 'कांटा लगा गर्ल', यहां से हासिल की थी इंजीनियरिंग की डिग्री; ऐसे रातों रात बनीं थीं स्टार
एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी आगे थी। उन्होंने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर्स डिग्री हासिल की थीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

शुक्रवार देर रात को टीवी और म्यूजिक इंडस्ट्री की दुनिया से एक ऐसी खबर आई जिस सुन हर कोई सदमे में है। फेमस मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने महज 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। 'कांटा लगा' गाने से रातों-रात स्टार बनीं शेफाली का यूं असमय चले जाना उनके परिवार के साथ-साथ फैंस को भी सदमे में डाल दिया है। एक्ट्रेस ना सिर्फ एक्टिंग में बल्कि पढ़ाई में आगे थी। उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री ली थी।
जानकारी के मुताबिक, शेफाली जरीवाला को शुक्रवार देर रात को कार्डियक अरेस्ट आया जिसके बाद उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी उन्हें मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, मगर हॉस्पिटल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो चुकी थी। शेफाली की अचानक मौत से हर कोई शॉक है। शेफाली न सिर्फ ग्लैमर वर्ल्ड बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी आगे थी।
कितनी पढ़ी लिखी थी शेफाली?
शायद ही बहुत कम लोग जानते हैं कि शेफाली एक पढ़ी-लिखी और होनहार इंजीनियर थीं। उन्होंने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर्स डिग्री हासिल की थी। मिली जानकारी के मुताबिक, उनकी शुरुआती पढ़ाई गुजरात में हुई थी। शेफाली का जन्म साल 1982 में गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई गुजरात ही थी। उन्होंने इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में मास्टर्स डिग्री मुंबई के सरदार पटेल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से हासिल की थी।
एक गाने ने ऐसे बदल दी जिंदगी
शेफाली को पहला ब्रेक भी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही मिला था। जब उन्हें ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो में काम करने का ऑफर मिला तो उनके माता पिता खुश नहीं थे। मगर शेफाली ने अपने परेंटस को यह विश्वास दिलाया था कि वो अपनी पढ़ाई जारी रखेंगी। फिर कांटा लगा गाने ने उन्हें घर-घर पहचान दिलाई, ये उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इस एक वीडियो से शेफाली देशभर में पॉपुलर हो गईं और उन्हें ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से पहचान मिली। बाद में वह कई रियलिटी शोज में भी नजर आईं।
Advertisement
शेफाली के घर पहुंची मुंबई पुलिस
शेफाली के निधन की असली वजह सामने जानने के लिए मुंबई पुलिस उनके घर पहुंची है। पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी शेफाली के कमरे की जांच कर रही है। फिलहाल शेफाली के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है उसके बाद ही असली कारणों का पता चल सकेगा।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 28 June 2025 at 11:43 IST