जब शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी को पैपराजी ने घेर लिया, पत्नी की मौत से टूटे एक्टर ने हाथ जोड़कर की ये अपील

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला ने 42 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। उनके पति पराग त्यागी को कूपर अस्पताल आते हुए देखा गया था जहां पैपराजी ने उन्हें घेर लिया।

Follow : Google News Icon  
Shefali Jariwala's Husband Parag Tyagi appeal to paps
Shefali Jariwala's Husband Parag Tyagi appeal to paps | Image: instagram

Shefali Jariwala Death: मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून को निधन हो गया है। उन्होंने 42 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। उनके पति पराग त्यागी को तुरंत कूपर अस्पताल आते हुए देखा गया जहां उनकी हालत देख किसी को भी रोना आ जाएगा। जैसे ही एक्टर अस्पताल पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया जिसके बाद उनका रिएक्शन अब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर पराग त्यागी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो 28 जून की सुबह को अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गए। कूपर अस्पताल में कथित तौर पर शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम चल रहा है। वो जल्दबाजी में नजर आ रहे थे और उनके चेहरे पर अपनी पत्नी को खोने का गम साफ झलक रहा था। 

शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी की पैप्स से अपील

पराग त्यागी पहले ही अपनी पत्नी शेफाली जरीवाला की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, ऊपर से जब उन्हें अस्पताल जाते वक्त पैपराजी ने घेर लिया तो वो खुद पर कंट्रोल नहीं रख पाए। उन्होंने हाथ जोड़ते हुए और बड़ी ही शांति से पैपराजी से पीछे हटने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पराग त्यागी कहते हुए सुने जा सकते हैं- “प्लीज ऐसा मत करो ना तुम लोग”। 

हाथ में शेफाली की तस्वीर लिए दिखे पराग त्यागी 

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके पति पराग त्यागी का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो अपने घर के बाहर नजर आ रहे हैं। पराग के साथ उस दौरान उनका पेट डॉग सिम्बा भी था। इस दौरान पराग के हाथ में उनकी पत्नी शेफाली जरीवाला की एक तस्वीर भी नजर आ रही है। हाथ में पत्नी की फोटो लिए पराग के चेहरे पर उन्हें खोने का दुख साफ तौर पर नजर आ रहा है। फैंस इस वीडियो को देख इमोशनल हो रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः शेफाली जरीवाला कैसे बनीं ‘कांटा लगा’ गर्ल? पापा नहीं थे राजी, म्यूजिक वीडियो के लिए मिली थी इतनी फीस

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड