कभी विराट कोहली को बोला आई लव यू , तो कभी धोनी के छूए पैर... जब अरिजीत सिंह ने क्रिकेट के मैदान पर दिखाई थी सादगी; VIDEO हुए VIRAL
पॉपुलर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह की सादगी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। अब उनके प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के ऐलान के बाद कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख आपका दिल भी पिघल जाएगा।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Arijit Singh: हिंदी सिनेमा के सुरों के सरताज अरिजीत सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। वजह उनका कोई गाना नहीं, बल्कि उनका फैसला है जिसने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। उन्होंने प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह दिया है। खैर, सिंगर अपने गानों के साथ-साथ अपने सादगी भरे अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं।
जी हां, सुरीले और रोमांटिक गानों के लिए मशहूर अरिजीत सिंह को अक्सर मुर्शिदाबाद जिले में स्थित जियागंज में घर के आसपास स्कूटी चलाते देखा गया है। यही नहीं, उन्होंने तो पश्चिम बंगाल के जियागंज में अंग्रेजी पॉप स्टार एड शीरन को भी यामाहा एयरोक्स 155 पर बैठाकर घुमाया था।
जब कोहली को देखते ही चीखे थे अरिजीत सिंह
अब सोशल मीडिया पर अचानक सिंगर के यूनिक पलों से भरे वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो वर्ल्ड कप 2023 का है जिसमें उन्होंने विराट कोहली के लिए कुछ ऐसा कहा था जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया था।
अरिजीत सिंह ने कोहली को कहा- I Love You
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले अरिजीत सिंह ने स्पेशल परफॉर्मेंस दी थी। परफॉर्मेंस के बीच अचानक उनकी नजर विराट कोहली पर पड़ी और वो खुद के इमोशन पर काबू नहीं रख पाए थे। तभी उन्होंने चिल्लाते हुए कहा था- आई लव यू विराट.... । ये सुनकर कोहली भी रिएक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए थे। वो मुस्कुराते हुए हाथ हिलाने लगे थे।
Advertisement
अपने गाने पर धोनी को थिरकने को किया मजबूर
इसके अलावा उनके एक ओर वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचाई थी। दरअसल, आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी में अरिजीत ने सुरों का जादू छेड़ महफिल लूट ली थी। वहीं ड्रेसिंग रूम में बैठे सिंगर के गाने को एन्जॉय कर रहे महेंद्र सिंह धोनी थिरकने पर मजबूर हो गए थे।
जब सिंगर ने छूए थे धोनी के पैर
इवेंट के आखिर में ट्रॉफी अनवीलिंग के लिए चेन्नई के तब एमएस धोनी मंच पर पहुंचे ही थे, कि उन्हें देखते ही अरिजीत सिंह ने उनके पैर छू लिए। धोनी ने सिंगर का ये भाव देख उन्हें तुरंत गले से लगा लिया। यह दिल जीत लेने वाला लम्हा तब खूब छाया था।
Advertisement
अरिजीत सिंह की जर्नी
अरिजीत सिंह की जर्नी की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में 'मर्डर 2' के गाने फिर 'मोहब्बत' से हिंदी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'तुम ही हो', 'चन्ना मेरेया', 'अगर तुम साथ हो', 'राब्ता', 'केसरिया', 'ए दिल है मुश्किल', 'तेरा यार हू मैं', 'तुझे कितना चाहने लगे हम' जैसे कई हिट सॉन्ग गाए। उन्होंने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि युवाओं के दिल में घर कर लिया। आज युवाओं के बीच उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।