गोल्डन टेंपल में आयुष्मान खुराना संग अरदास करती नजर आईं सारा अली खान, मत्था टेकते ही छलक पड़े आंसू; जानें क्यों

सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वो गोल्डन टेंपल में अरदास के वक्त फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इस बीच, हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर उनके आंसू क्यों छलक पड़े।

Ayushmann Khurrana, Sara Ali Khan at Golden Temple
Ayushmann Khurrana, Sara Ali Khan at Golden Temple | Image: Instagram

Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मत्था टेका। इस दौरान उनके एक साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

एक्ट्रेस चुलबुल अंदाज के साथ-साथ अपनी गहरी आस्था के लिए भी जानी जाती हैं। यही कारण है कि वो केदारनाथ धाम, महाकालेश्वर मंदिर से लेकर गुरुद्वारा बंगला साहिब तक में दर्शन कर चुकी हैं। हाल ही में सारा अली खान एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचीं, जहां वे अरदास के वक्त फूट-फूटकर रोने लगीं।

अरदास के वक्त फूट-फूटकर रोईं सारा

इस दौरान उन्होंने अपने आंसू रोकने की बेहद कोशिश की, लेकिन रोके नहीं रुके। भक्ति में लीन सारा का ये रूप देख फैंस सरप्राइज रह गए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया देखते ही देखते वायरल हो गया।

क्यों बहे सारा खान के आंसू?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा अली खान अरदास के दौरान अपनी मां अमृता सिंह को याद कर भावुक हो गई थीं। एक्ट्रेस वीडियो कॉल के जरिये अपनी मां को गोल्डन टेंपल के दर्शन कराना चाहती थीं। 

Advertisement

सफेद रंग के कपड़ों में दिखे सारा-आयुष्मान

सारा अली खान ने आयुष्मान के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गई। सारा ने गोल्डन टेंपल में मत्था टेकने के दौरान सफेद रंग का सूट पहना। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारे की परंपरा का सम्मान करते हुए सिर पर दुपट्टा भी ओढ़ा। वहीं आयुष्मान खुराना सफेद रंग का कुर्ता पहने दिखाई दिए। व्हाइट कलर के कपड़ो में दोनों ट्विनिंग करते नजर आए।

कब रिलीज होगी उड़ता तीर?

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म 'उड़ता तीर' 23 अक्तूबर 2026 को रिलीज होगी। इसमें दोनों के अलावा राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, रघुबीर यादव और सुप्रिया पाठक जैसे कलाकर नजर आएंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'मंत्री जी... मंच पर जाकर इस तरह उन्हें अपमानित करना जरूरी था?', अनपुम खेर ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा- दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड