Sanya Malhotra Breakup: सान्या मल्होत्रा ​​और सितार वादक ऋषभ शर्मा का हो गया breakup? Instagram पर एक-दूसरे को किया Unfollow

Sanya Malhotra Breakup With Rishab Sharma: अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और बॉयफ्रेंड ऋषभ शर्मा के एक दूसरे से अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों की राहें अलग हो चुकी हैं। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर unfollow कर लिया है।

Follow : Google News Icon  
Sanya Malhotra Breakup
Sanya Malhotra Breakup | Image: Instagram

Sanya Malhotra Breakup With Rishab Sharma: बॉलीवुड की वर्सटाइल अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा अपनी अदाकारी से तो अक्सर दिल जीतती ही हैं, लेकिन फिलहाल वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। पिछले एक साल से मशहूर सितार वादक ऋषभ ऋखीराम शर्मा के साथ उनके अफेयर की खबरें छाई हुई थीं। हालांकि, अब जो नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, वे सान्या के फैंस के लिए थोड़ी उदास करने वाली हो सकती हैं।

खबरों की मानें तो करीब एक साल तक डेटिंग करने के बाद सान्या और ऋषभ ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि इस ब्रेकअप की चर्चाओं के पीछे की असल वजह क्या है।

2025 में शुरू हुआ था मुलाकातों का सिलसिला

सान्या और ऋषभ के रिश्ते की शुरुआत साल 2025 में हुई थी। जब सोशल मीडिया पर उनकी कुछ प्राइवेट तस्वीरें वायरल हुई थीं, तभी से यह साफ हो गया था कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ है। हालांकि दोनों ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिश्ते को ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया। वे हमेशा पैपराजी से बचते नजर आए।

निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने की कला

सान्या मल्होत्रा उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपनी फिल्मों और काम के लिए जानी जाना पसंद करती हैं, न कि विवादों के लिए। उन्होंने हमेशा अपनी निजी गरिमा बनाए रखी है। 

Advertisement

वहीं, ऋषभ शर्मा भी अपने संगीत की दुनिया में काफी व्यस्त रहते हैं। शायद यही कारण था कि इतने समय तक किसी को भी उनके रिश्ते की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाया है।

इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने से बढ़ीं अटकलें

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। यही वजह है कि अब उनके अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। आम तौर पर फिल्मी दुनिया में यह कदम रिश्तों में बदलाव का संकेत माना जाता है, जिससे फैंस के बीच चर्चा और तेज हो गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें- Eating Sprouts Risk: सेहत बनाने वाले स्प्राउट्स कहीं आपको बीमार न कर दें, खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान 

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड